फुफेरे भाई के बदले दे रहा था परीक्षा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Feb 2018 3:21 AM (IST)
विज्ञापन

वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में बहेड़ा बीएड कॉलेज में हुई कार्रवाई बेनीपुर : वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के तीसरे दिन के दूसरी पाली में शुक्रवार को बहेड़ा बीएड कॉलेज में उपस्थित लेने के दौरान दंडाधिकारी कमल किशोर झा ने फुफेरा भाई के बदले परीक्षा दे रहे बिरौल थाना क्षेत्र के पछगछिया अंबा निवासी श्यामानंद यादव के पुत्र […]
विज्ञापन
वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में बहेड़ा बीएड कॉलेज में हुई कार्रवाई
बेनीपुर : वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के तीसरे दिन के दूसरी पाली में शुक्रवार को बहेड़ा बीएड कॉलेज में उपस्थित लेने के दौरान दंडाधिकारी कमल किशोर झा ने फुफेरा भाई के बदले परीक्षा दे रहे बिरौल थाना क्षेत्र के पछगछिया अंबा निवासी श्यामानंद यादव के पुत्र अजित कुमार यादव को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. उपस्थिति लेने के दौरान प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी कमल किशोर झा को परीक्षार्थी पर शक हुआ. दंडाधिकारी ने उपस्थिति पंजी पर लगे फोटो से एडमिट कार्ड के फोटो का मिलान किया.
फोटो से छात्र का चेहरा नहीं मिलने पर दंडाधिकारी श्री झा ने केंद्राधीक्षक को केंद्र पर आये छात्र का एडमिट कार्ड से मिलान कराया. उस एडमिट कार्ड से छात्र का एडमिट कार्ड का फोटो व चेहरा नहीं मिलने पर जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गयी, तब उसने सारी बात कबूल कर ली. अजित ने बताया कि वह अपने फुफेरे भाई सदर थाना क्षेत्र के कबरिया गांव निवासी चंद्रशेखर कुमार के बदले परीक्षा दे रहा था. दंडाधिकारी श्री झा के आवेदन पर बिरौल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




