दरभंगा : भाभी के हत्या मामले में पुलिस ने देवर को पकड़ा

Published at :23 Feb 2018 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा : भाभी के हत्या मामले में पुलिस ने देवर को पकड़ा

दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के वाजितपुर पंचायत के राघेपुरा गांव में भाभी को हथौड़ा से मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपित देवर सह रघेपुरा गांव निवासी संजीत कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपित संजीत की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा भी बरामद कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित […]

विज्ञापन

दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के वाजितपुर पंचायत के राघेपुरा गांव में भाभी को हथौड़ा से मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपित देवर सह रघेपुरा गांव निवासी संजीत कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपित संजीत की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा भी बरामद कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित ने पुलिस को बताया कि भाई से उसका 14 लाख रुपये के लेने-देन का विवाद चल रहा था. वह बराबर पैसे की मांग करता था लेकिन, उसे पैसा नहीं दिया जा रहा था. इस कारण विवाद चल रहा था. घटना के दिन विवाद बढ़ गया.

वह गुस्से में आकर हथौड़ा चला दिया, जिससे भाभी के सिर में चोट लग गयी. इलाज के दौरान पीएमसीएच में उनकी मौत हो गयी. 10 फरवरी को पैसे के विवाद को लेकर संजीत ने अपने भाई रंजीत यादव की पत्नी मनीषी देवी के सिर पर हथौड़ा से मारा था. गंभीर हालत में डीएमसीएच से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान 14 फरवरी को मनीषा की मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन