देवर के साथ प्रेम-प्रसंग में गयी विजिता की जान

केवटी : हत्या मामले में प्रेम-प्रसंग की चर्चा जोरों पर है. ग्रामीणों की मानें तो विजिता के ससुराल में पड़ोस के एक देवर के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. प्रेमी देवर के साथ वह कुछ दिन पूर्व गायब हो गयी थी. मंगलवार को ही वह सोनहान गांव पहुंची थी. मंगलवार को ही उसकी हत्या कर […]
केवटी : हत्या मामले में प्रेम-प्रसंग की चर्चा जोरों पर है. ग्रामीणों की मानें तो विजिता के ससुराल में पड़ोस के एक देवर के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. प्रेमी देवर के साथ वह कुछ दिन पूर्व गायब हो गयी थी. मंगलवार को ही वह सोनहान गांव पहुंची थी. मंगलवार को ही उसकी हत्या कर गांव के पूरब आम की गाछी में शव को फेंक दिया गया. शव बुधवार की सुबह मिली. मृतका के पति मिथिलेश दास दरभंगा में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है. देर शाम तक मामला दर्ज करने की प्रकिया जारी है. थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि आवेदन मिलते ही मामला दर्ज कर आवश्यक कारवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




