केंद्रीय टीम पहुंची दरभंगा एयरपोर्ट, किया निरीक्षण

पटना/दरभंगा : ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सेक्यूरिटी (बीसीएएस) व एयरपोर्ट अाॅथिरिटी ऑफ इंडिया सेक्यूरिटी की टीम ने मंगलवार को दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. निरीक्षण के लिए कोलकाता से आई दो सदस्यीय टीम में बीसीएएस (पूर्वी) के क्षेत्रीय निदेशक, सुरक्षा बीपी शर्मा व एएआई (पूर्वी) के क्षेत्रीय सुरक्षा प्रमुख ऋत्विक राय शामिल […]
पटना/दरभंगा : ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सेक्यूरिटी (बीसीएएस) व एयरपोर्ट अाॅथिरिटी ऑफ इंडिया सेक्यूरिटी की टीम ने मंगलवार को दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. निरीक्षण के लिए कोलकाता से आई दो सदस्यीय टीम में बीसीएएस (पूर्वी) के क्षेत्रीय निदेशक, सुरक्षा बीपी शर्मा व एएआई (पूर्वी) के क्षेत्रीय सुरक्षा प्रमुख ऋत्विक राय शामिल थे. टीम इंडिगो एयरलाइन से पटना पहुंची. उसके बाद सड़क मार्ग से सुबह 10 बजे दरभंगा के लिए रवाना हो गयी.
दोपहर दो बजे दरभंगा पहुंचने के बाद टीम ने वहां के एयरपोर्ट का निरीक्षण किया. इस दौरान दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन के वायुसेना अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने वर्तमान सुरक्षा प्रबंधों से टीम को अवगत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




