रक्सौल से बैरगनिया तक होगा विद्युतीकरण

Published at :02 Feb 2018 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
रक्सौल से बैरगनिया तक होगा विद्युतीकरण

बजट में रेल परियोजनाओं की जानकारी के लिए टकटकी लगाये रहे लोग दरभंगा : रेल बजट को आम बजट में शामिल कर दिये जाने के बावजूद गुरुवार को लोग रेल संबंधी घोषणाओं तथा नई योजनाओं की जानकारी के लिए टेलीविजन पर नजरें गड़ाये रहे. हालांकि वित्त मंत्री अरूण जेटली ने मोटे तौर पर बजट में […]

विज्ञापन

बजट में रेल परियोजनाओं की जानकारी के लिए टकटकी

लगाये रहे लोग
दरभंगा : रेल बजट को आम बजट में शामिल कर दिये जाने के बावजूद गुरुवार को लोग रेल संबंधी घोषणाओं तथा नई योजनाओं की जानकारी के लिए टेलीविजन पर नजरें गड़ाये रहे. हालांकि वित्त मंत्री अरूण जेटली ने मोटे तौर पर बजट में घोषणा की. रेलवे के जानकार बताते हैं कि समय के साथ इसकी जानकारी उपलब्ध हो सकेगी. हालांकि पहली नजर में इस क्षेत्र के लोगों को खासकर जिला के रेल यात्रियों को निराशा ही हाथ लगी है. झंझारपुर से घोघरडीहा तक आमान परिवर्तन के कार्य को टारगेट में लिया गया है.
वहीं रक्सौल से बैरगनिया तक विद्युतीकरण किये जाने को बजट में शामिल किया गया है. इसके अतिरिक्त यात्रियों की संख्या आधारित सुविधा को लेकर थोड़ी सी राहत मिली. ट्रेन में वाइफाइ तथा सीसीटीवी लगाये जाने की घोषणा से खुशी हुई. अन्य किसी भी महत्वपूर्ण परियोजना की घोषणा बजट में नहीं की गयी. अब लोगों की नजर विभाग की ओर से जारी की जाने वाली जानकारी पर टिकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन