कुशेश्वरस्थान, बहेड़ी, कुशेश्वरस्थान पूर्वी व गौड़ाबौराम के बीडीओ से स्पष्टीकरण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Nov 2017 6:46 AM (IST)
विज्ञापन

एक सप्ताह में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर गठित होगा प्रपत्र क पीएम आवास योजना का लक्ष्य पूरा नहीं करने को लेकर होगी कार्रवाई दरभंगा : प्रधानमंत्री आवास योजना के वित्तीय वर्ष 2016-17 के लक्ष्य को पूरा नहीं करने वाले चार बीडीओ से डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने स्पष्टीकरण पूछा है. एक सप्ताह के अंदर […]
विज्ञापन
एक सप्ताह में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर गठित होगा प्रपत्र क
पीएम आवास योजना का लक्ष्य पूरा नहीं करने को
लेकर होगी कार्रवाई
दरभंगा : प्रधानमंत्री आवास योजना के वित्तीय वर्ष 2016-17 के लक्ष्य को पूरा नहीं करने वाले चार बीडीओ से डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने स्पष्टीकरण पूछा है. एक सप्ताह के अंदर जवाब नहीं देने की स्थिति में बीडीओ पर प्रपत्र क गठित किया जा सकता है.
डीआरडीए निदेशक नरेश झा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए कुशेश्वरस्थान पूर्वी को 2291, कुशेश्वरस्थान को 2374, बहेड़ी को 2392 एवं गौड़ाबौड़ाम को 18938 प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य दिया गया था. इस माह तक कुशेश्वरस्थान पूर्वी 1174, कुशेश्वरस्थान 1373, बहेड़ी 944 तथा गौड़ाबौड़ाम में 1183 लाभुकों को ही इस योजना से जोड़ा जा सका है.
यह प्रगति काफी असंतोषजनक है. उन्होंने बताया कि इन प्रखंडों के अलावा अन्य प्रखंडों को भी नवंबर माह में लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश जारी किया गया है. मालूम रहे कि जिले के सभी 18 प्रखंडों को वित्तीय वर्ष 2016 -17 के लिए 37428 आवास का लक्ष्य दिया गया है. अब तक 22137 लाभुकों को ही इससे जोड़ा जा सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




