फॉगिंग के लिए निगम ने जारी किया वार्डवार रोस्टर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Nov 2017 6:45 AM (IST)
विज्ञापन

आज से शुरू होगी फॉगिंग दो मशीन से होगा काम दरभंगा : नगर में बढ़ते मच्छर के प्रकोप से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिये नगर निगम प्रशासन ने शहर में फॉगिंग शुरू करने के लिये गुरूवार को वार्डवार रोस्टर जारी कर दिया. इस बावत संबंधित कर्मियों को पत्र जारी कर निर्देश दिया गया है. […]
विज्ञापन
आज से शुरू होगी फॉगिंग
दो मशीन से होगा काम
दरभंगा : नगर में बढ़ते मच्छर के प्रकोप से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिये नगर निगम प्रशासन ने शहर में फॉगिंग शुरू करने के लिये गुरूवार को वार्डवार रोस्टर जारी कर दिया. इस बावत संबंधित कर्मियों को पत्र जारी कर निर्देश दिया गया है. प्रत्येक दिन शाम में शुक्रवार से वार्डवार फॉगिंग करायी जायेगी.
इस संबंध में यांत्रिक अभियंता प्रभात कुमार ने बताया कि जारी निर्देशानुसार फॉगिंग कराये जाने को लेकर संबंधित कर्मियों को निर्देश दे दिया गया है. नगर प्रबंधक नरोत्तम कुमार साम्राज्य ने कहा कि एक दिन में कम से कम दो से तीन वार्ड में फॉगिंग कराये जाने को लेकर तिथिवार रोस्टर जारी कर दिया गया है. शुक्रवार की शाम से बनाये गये रोस्टर के अनुसार दो मशीन से फॉगिंग की जायेगी.
एक दिन में तीन वार्डों में होगी फॉगिंग:
निगम क्षेत्रवासियों को मच्छरों से निजात के लिये जारी रोस्टर के मुताबिक दो मशीनों से एक दिन में तीन वार्डों में फॉगिंग करवायी जायेगी. इसमें 10 नवम्बर को वार्ड एक, दो व चार में, 11 को वार्ड तीन, 13 व 14 में, 13 तारीख को पांच, छह व सात में, 14 को आठ, नौ व 23 में, 15 को वार्ड 15, 16 व 17 में, 16 को वार्ड 10, 11 व 22 में, 17 को वार्ड 12 व 19 में, 18 को 18, 20 व 21 में, 20 को वार्ड 26, 27 व 28 में, 21 को वार्ड 24, 25 व 29 में, 22 को वार्ड 30, 31 व 32 में, 23 को 34, 36 व 42 में, 24 को वार्ड 35, 43 व 44 में, 25 को वार्ड 47, 48 व प्रशासनिक क्षेत्र में, 27 को वार्ड 47, 48 एवं प्रशासनिक क्षेत्र में, 28 को वार्ड 38, 39 व 40 में, 29 को वार्ड 41 व 37 वार्ड में यह काम होगा.
सफाई अधिदर्शक के माध्यम से होगी फॉगिंग: संबंधित वार्ड सफाई अधिदर्शक के माध्यम से फॉगिंग कराये जाने का निर्देश दिया गया है. जारी निर्देश में जोन एक के प्रभारी विनोद यादव, दो के गौतम कुमार राम तथा तीन के राम बाबू राय को इस वाबत कहा गया है. कार्य में शिथिलता बरते जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गयी है. लापरवाही पर कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




