पेंटोवर-40 के पांच सौ से अिधक वायल खाली मिले

दरभंगा : डीएमसीएच में पिछले दो महीनों से विराट लाइफ साईंसेज लिमिटेड द्वारा आपूर्ति गैस की दवा पेंटोवर-40 (गैस की सूई) की आपूर्ति में भारी अनियमितता बरती जा रही है. इमरजेंसी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के अलावा अन्य विभागों में दवा भंडार द्वारा सप्लाइ किये जा रहे पेंटोवर-40 में करीब पांच सौ से अधिक […]
इसकी जानकारी दवा काउंटर पर उस वक्त लगी जब मरीजों व चिकित्सकों ने इसकी शिकायत की. शिकायत पर जब काउंटर में उपलब्ध पेंटोवर-40 को देखा गया तो जिस वायल के ऊपर में काले रंग का ढक्कन लगा हुआ था उसमें काफी संख्या में वायल खाली पाया गया. दवा काउंटर में तैनात कर्मियों द्वारा बार-बार इसकी शिकायत मेन दवा भंडार को दिया गया.
लेकिन दवा भंडार के भंडार पाल ने कोई कार्रवाई नहीं की. इतना ही नहीं भंडार पाल इसकी जानकारी अधीक्षक को भी देना मुनासिब नहीं समझा. शुक्रवार को इसकी जानकारी अधीक्षक डॉ संतोष कुमार मिश्र को लगी. सूचना मिलते ही अधीक्षक डॉ मिश्र ने इसकी जांच के लिये मेडिकल ऑफिसर डॉ मनोज कुमार को सौंपी. जांच के बाद मेडिकल ऑफिसर पेंटोवर-40 के खाली वायल को पुष्ट किया. इस संबंध में अधीक्षक ने बताया कि जांच कर उचित कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




