लालू प्रसाद यादव बिहार के रॉबर्ट वाड्रा : सुशील मोदी

दरभंगा : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बिहार के रॉबर्ट वाड्रा हैं. लालू यादव घोटाला कर बेनामी संपत्ति बनाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाये. मंत्री, विधान पार्षद बनाने के लिए कई लोगों से जमीन तो लिखवाये ही, राकेश रंजन व मो शमीम को एमएलसी बनाने के लिए उनकी जमीन का अपने बेटे के नाम […]
दरभंगा : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बिहार के रॉबर्ट वाड्रा हैं. लालू यादव घोटाला कर बेनामी संपत्ति बनाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाये. मंत्री, विधान पार्षद बनाने के लिए कई लोगों से जमीन तो लिखवाये ही, राकेश रंजन व मो शमीम को एमएलसी बनाने के लिए उनकी जमीन का अपने बेटे के नाम से वसीयतनामा भी बनवा लिया. कुल मिला कर कहा जाये, तो लालू यादव ने बबूल का पेड़ रोपा, तो वे आम कहां से पायेंगे. वे खुद तो फंसे ही हैं, पूरे परिवार को भी फंसा चुके हैं. बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने दरभंगा परिसदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राजद व कांग्रेस पर एक साथ निशाना साधा.
मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने दामाद को लूटने की पूरी छूट दे दी थी. वहीं, राजद सुप्रीमो खुद ही एक से एक कारनामे करते गये, जिसका खामियाजा उन्हें पूरे परिवार के साथ भुगतना पड़ेगा. मोदी ने कहा कि भाजपा में वंशवाद नहीं चलता है. वहीं, कांग्रेस व राजद वंश व परिवारवाद पर टिकी हैं. कहा कि वंश के आधार पर किसी पार्टी की कमान सौंपनी नहीं चाहिए. बल्कि हरेक पार्टी में योग्य व कर्मठ व्यक्ति होते हैं. योग्यता के आधार पर ही पार्टी की कमान सौंपी जानी चाहिए. इससे पार्टी के साथ देश का भी भला होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




