प्रेम विवाह करने पर मिली सजा

Published at :06 Oct 2017 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेम विवाह करने पर मिली सजा

दरभंगा : गांव की युवती से प्रेम विवाह करना एक युवक के पूरे परिवार की जान पर बन आयी थी. इससे नाराज ग्रामीणों ने साल भर पहले पंचायत कर लड़के के परिवार को अमानवीय फैसला सुना दिया था. पंचायत ने युवक के पिता को दस हजार रुपये जुर्माने के साथ पूरे परिवार को गांव निकालने […]

विज्ञापन

दरभंगा : गांव की युवती से प्रेम विवाह करना एक युवक के पूरे परिवार की जान पर बन आयी थी. इससे नाराज ग्रामीणों ने साल भर पहले पंचायत कर लड़के के परिवार को अमानवीय फैसला सुना दिया था. पंचायत ने युवक के पिता को दस हजार रुपये जुर्माने के साथ पूरे परिवार को गांव निकालने का आदेश दिया था. ग्रामीणों ने युवक के घर में ताला जड़ दिया था. लौटने पर मार देने की धमकी दी थी. इसके बाद पूरा परिवार डर से दिल्ली चला गया. मामला सदर थाना क्षेत्र के लोआम गांव का है.

आठ माह घर में घुसने…
आपबीती सुनाते हुए लोआम गांव निवासी अनस हुसैन के पुत्र बसी अहमद व उसकी पत्नी दिलशाद साहिन ने बताया कि दोनों अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था. मामले में पंचायत हुई. पंचायत ने उनलोगों की बातें बिना सुने एक पक्षीय फैसले के तहत गांव से निकाला की सजा सुनायी. साहिन के अनुसार, डर से पति बसी अहमद, ससुर अनस हुसैन और सास के साथ भागकर दिल्ली चली गयी. आठ महीने रहने के बाद सोची कि अब ग्रामीणों का गुस्सा शांत हो गया होगा. वापस लौटने का फैसला किया. एक दिन उनके ससुर गांव गये. देखते ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया. दो महीने से सभी लोग सकरी में एक किराये के मकान में रह रहे थे. यहां भी धमकी मिल रही थी. फिर पुलिस की शरण में गये. बसी अहमद ने बताया कि गुरुवार को वे लोग एएसपी दिलनवाज अहमद ने मिलकर आपबीती सुनायी. एएसपी के निर्देश पर पुलिस ने अपने घर में प्रवेश कराया.
मामला ग्राम कचहरी में नहीं आया था. गांव में पंचायत हुई थी. फैसला गलत था. अब अनस हुसैन के परिवार को गांव में कोई दिक्कत नहीं होगी.
मो. हुमायुं, सरपंच
प्रेम विवाह करने के मामले में कार्रवाई हुई है. पीड़ित परिवार को घर में प्रवेश दिला दिया गया है. पीड़ित परिवार के साथ गलत हुआ, तो कार्रवाई की जायेगी.
दिलनवाज अहमद, एएसपी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन