निगम ने बनायी कार्ययोजना

Published at :06 Oct 2017 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
निगम ने बनायी कार्ययोजना

तैयारी. छठ पर तालाब, पोखर व नदियों की होगी विशेष साफ-सफाई दरभंगा : मिथिलावासियों के लिए छठ महापर्व का दर्जा रखता है. इसके आयोजन में किसी तरह की समस्या नहीं हो, इसे लेकर नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है. नगर क्षेत्र के तालाबों व नदियों की सफाई के लिए निगम ने योजना पर […]

विज्ञापन

तैयारी. छठ पर तालाब, पोखर व नदियों की होगी विशेष साफ-सफाई

दरभंगा : मिथिलावासियों के लिए छठ महापर्व का दर्जा रखता है. इसके आयोजन में किसी तरह की समस्या नहीं हो, इसे लेकर नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है. नगर क्षेत्र के तालाबों व नदियों की सफाई के लिए निगम ने योजना पर काम करना शुरू कर दिया है. नगर निगम क्षेत्र के सभी तालाबों के बाहर व अंदर की साफ-सफाई करायी जायेगी. निगम अपने स्तर से तालाबों व नदियों की सफाई करेगा ही इसके लिए मत्स्य विभाग से भी सहयोग मांगा गया है. नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह ने जिला मत्स्य पदाधिकारी को पत्र लिखा है.
नगर के इन तालाबों में होता है छठ : नगर के करीब-करीब सभी छोटे-बड़े तालाबों व बागमती नदी के दोनों किनारों पर नगरवासी छठ पूजा करते हैं. इसमें हराही, दिग्घी, गंगासागर, लक्ष्मीसागर, धरमपुर, छठ्ठी पोखर, चूनाभट्टी दुर्गा मंदिर, मौलागंज घाट पोखर, अलीनगर गोपाल साह पोखर, मंठ पोखर, गेना पोखर, नयकी पोखर, नेपाली कैंप, गणेश मंदिर, नवटोलिया, पासवान टोला, गुमती पार दुर्गा मंदिर, नाई पोखर, बेलादुल्लाह, नीम पोखर, चित्रगुप्त पोखर, खर्गा पोखर, पटवा पोखर, कटहलबन्नी, भवता घाट, कबड़ाघाट, पंचानाथ, फतेश्वरनाथ घाट तथा सतीस्थान घाट पर छठ पर्व किया जाता है.
साथ ही, बद्रीनारायण घाट, राधा कृष्ण घाट, साहु पोखर, राजारामधनी मंदिर, मुरलीमनोहर घाट, इमली घाट, चंदेल घाट, हजारीनाथ मंदिर, प्रधान घाट, रानी सती घाट, कंकाली मंदिर, दुर्गा मंदिर, मोती महल, श्यामा मंदिर, नरगौना परिसर स्थित पोखर समेत राजकुमार गंज स्थित प्रधान पोखर, मिठू मिस्त्री पोखर, विलट महथा, बंगाली पोखर, गंगवारा, कटरहिया, नवरत्न, विद्याबाबू, पटवा पोखर, बल्लो पोखर, तमौली घाट, नुनू सहनी पोखर में भी छठ होता है. वहीं, कालीस्थान, जितु गाछी, फुलबाड़ी, वृंदावन, नयका पूल घाट, ब्रहमस्थान, बाजितपुर, किलाघाट, महदौली, रामबाग, रामजानकी मंदिर, बढ़ई टोला,
पूरब भिंडा, सकवा टोला, खरकट्टा, सहनी घाट, मठ टोली, सीएम आर्ट कॉलेज घाट, भोला साह पोखर, मतरंजन पोखर, नर्स क्वाटर घाट, मदमदिया पोखर, गामी पोखर, जिला स्कूल, सैदनगर काली स्थान, अभण्डा, जेल परिसर, दारूभट्टी कचहरी पोखर, बिजली बोर्ड कार्यालय, महंत पोखर, शाहगंज, पोखरिया, लक्ष्मीपुर, मिनर्वा पोखर, राय साहब पोखर, रामटोली, नवटोलिया, रामजानकी मंदिर पोखर, महादेव मंदिर पोखर, कबिलपुर पोखर, केएम टैंक, बाबू साहेब पोखर, भूतनाथ मंदिर पोखर, सुराही, बलुआही, भईया पोखर तथा मिर्जा खां तालाब में छठ पर्व किया जाता है.
पिछले साल खर्च हुए थे 16.59 लाख रुपये
छठ पर्व के लिए नगरवासियों को सुविधा के लिए नगर क्षेत्र के सभी तालाब व घाटों के साफ-सफाई पर पिछले साल 18 लाख रुपये खर्च की स्वीकृति निगम बोर्ड ने दी थी. सभी घाटों की साफ-सफाई पर पांच हजार 330 मजदूर लगाये गये थे. इस पर प्रति मजदूर 180 रुपये के दर से नौ लाख 59 हजार चार सौ रुपये का खर्च आया था. घाटों तक जाने के लिए पहुंच पथ ठीक करने, मिट्टी भराई, चूना-ब्लीचिंग, बांस-बल्ले, बैरिकेडिंग आदि पर करीब सात लाख रुपये का खर्च आया था. कुल 16 लाख 59 हजार चार सौ रुपये खर्च हुए थे.
20 लाख रुपए के खर्च का तैयार हो रहा प्रस्ताव
इस साल भी तालाब व घाटों की सफाई पर पिछले साल जितने ही मजदूर लगने का अनुमान है. साफ-सफाई व पहुंच पथ, मिट्टी भराई, बैरिकेटिंग आदि को ठीक करने के लिए खर्च होने वाले अनुमानित व्यय 20 लाख रुपये की स्वीकृति दिये जाने का प्रस्ताव शनिवार को प्रस्तावित बोर्ड की बैठक में रखा जायेगा.
निगम से तालाबों की आंतरिक सफाई को लेकर पत्र आया है. दीपावली के बाद विभाग के अधीन आने वाले 12 तालाबों की आंतरिक सफाई शुरू कर दी जायेगी.
कुमार विमल, जिला मत्स्य पदाधिकारी
छठ पर्व में श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो, इसके लिए निगम ने तैयारी शुरू कर दी है. समय से पहले सभी घाटों को व्यवस्थित कर लिया जायेगा.
नरोत्तम कुमार साम्राज्य, नगर प्रबंधक
खास बातें
तालाबों की होगी आंतरिक सफाई
शनिवार को निगम बोर्ड की बैठक में खर्च को मिलेगी स्वीकृति
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन