डीएमसीएच में डेंगू के अब तक 18 मरीजों का इलाज

Published at :04 Oct 2017 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
डीएमसीएच में डेंगू के अब तक 18 मरीजों का इलाज

दरभंगा : डीएमसीएच के मेडिसिन विभाग स्थित डेंगू वार्ड में एक महीने के भीतर अबतक 18 मरीजों का इलाज किया गया. इनमें इलाज के बाद 16 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी. वहीं दो मरीजों का इलाज अभी भी डेंगू वार्ड में चल रहा है. इनमें बिरौल के कहुआ निवासी मिंटू कुमार व मिर्जापुर जगन्नाथपुर […]

विज्ञापन

दरभंगा : डीएमसीएच के मेडिसिन विभाग स्थित डेंगू वार्ड में एक महीने के भीतर अबतक 18 मरीजों का इलाज किया गया. इनमें इलाज के बाद 16 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी. वहीं दो मरीजों का इलाज अभी भी डेंगू वार्ड में चल रहा है. इनमें बिरौल के कहुआ निवासी मिंटू कुमार व मिर्जापुर जगन्नाथपुर निवासी रौनक कुमार चौधरी शामिल हैं. बताया जाता है कि मिंटू दिल्ली में रहकर कोचिंग करता है. घर लौटने पर उसे बुखार हुआ. जांच में उसे डेंगू की पुष्टि हुई है. वहीं रौनक पटना के एएन कॉलेज का छात्र है.

वह पटना के महेन्द्रु में रहकर पढ़ाई करता है. वहीं उसे बुखार हुआ. तबीयत ठीक नहीं होने पर वह घर लौट आया. जांच में उसे भी डेंगू की पुष्टि हुई. दोनों के परिजनों ने इलाज के लिए डीएमसीएच के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया है. इलाज के बाद दोनों की तबीयत में सुधार हो रहा है. बता दें अन्य वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अबतक डेंगू के मरीजों की संख्या काफी कम है. हालांकि अभी छठ व दीपावली में बाहर से लोगों का आना बांकी है. इस संबंध में डीएमसीएच अधीक्षक डॉ संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि डेंगू मरीजों के इलाज के लिये डीएमसीएच में सारी व्यवस्था उपलब्ध है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन