छठ की तैयारी में जुटा नगर निगम, तालाब की हुई सफाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Oct 2017 5:18 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : हराही तालाब में विसर्जित मां दुर्गा की प्रतिमा व ताजिया के अवशेषों को सोमवार को निगम कर्मियों ने बाहर निकाला. मूर्ति व ताजिया विसर्जन के बाद तालाब के घाट अवशेषों से पटा पड़ा था. जोन एक के प्रभारी विनोद यादव के नेतृत्व में सफाई मजदूरों ने तालाब की साफ-सफाई की. बता दें कि […]
विज्ञापन
दरभंगा : हराही तालाब में विसर्जित मां दुर्गा की प्रतिमा व ताजिया के अवशेषों को सोमवार को निगम कर्मियों ने बाहर निकाला. मूर्ति व ताजिया विसर्जन के बाद तालाब के घाट अवशेषों से पटा पड़ा था. जोन एक के प्रभारी विनोद यादव के नेतृत्व में सफाई मजदूरों ने तालाब की साफ-सफाई की. बता दें कि नवरात्रा के बाद विभिन्न पूजा समितियों द्वारा माता दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन हराही तालाब में किया गया था. वहीं मुहर्रम में अखाड़ों ने ताजिया का विसर्जन तालाब में रविवार को किया था.
चालू माह में छठ महापर्व का आयोजन होगा. आस-पास के मुहल्लेवासी इस तालाब में छठ पर्व करते हैं. इसी के मद्देनजर नगर आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर अवशेषों को तालाब से बाहर निकाला गया. मौके पर मेयर बैजयंती देवी खेड़िया, नगर आयुक्त श्री सिंह ने तालाब के किये जा रहे साफ-सफाई का मुआयना भी किया. इस दौरान नगर प्रबंधक नरोत्तम कुमार साम्राज्य, नगर अभियंता रतन किशोर वर्मा, सहायक अभियंता सउद आलम, यात्रिक अभियंता प्रभात कुमार, जोन दो के प्रभारी गौतम राम आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




