छह अतिक्रमणकारियों को निगम ने भेजा नोटिस

दरभंगा : नगर निगम ने लक्ष्मीसागर दुर्गा मंदिर के दक्षिणी दीवार से सटे सड़क की जमीन को अतिक्रमित कर दुकान चलाने वाले छह लोगों को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए नोटिस जारी किया गया है. अतिक्रमणकारियों ने अवैध रूप से शेड, कटघरा व शेड निर्माण कर रखा है. इससे आये दिन जाम की समस्या से मुहल्लेवासियों […]
दरभंगा : नगर निगम ने लक्ष्मीसागर दुर्गा मंदिर के दक्षिणी दीवार से सटे सड़क की जमीन को अतिक्रमित कर दुकान चलाने वाले छह लोगों को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए नोटिस जारी किया गया है. अतिक्रमणकारियों ने अवैध रूप से शेड, कटघरा व शेड निर्माण कर रखा है. इससे आये दिन जाम की समस्या से मुहल्लेवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. नोटिस भेजे गये लोगों में सत्तो यादव, शिव, किसुन पासवान, शिवा, सत्यनारायण यादव, मो. बशीर का नाम शामिल है. इन्हें नोटिस प्राप्त होते ही जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




