छुट्टी में न्यायालय ने की सुनवाई की विशेष व्यवस्था

Published at :24 Sep 2017 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
छुट्टी में न्यायालय ने की सुनवाई की विशेष व्यवस्था

दरभंगा : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुणेंद्र सिंह ने पटना उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार दुर्गापूजा के अवसर पर दरभंगा व्यवहार न्यायालय में अवकाश के दौरान आपराधिक मामले और जमानत अर्जी पर सुनवाई की व्यवस्था की है. दरभंगा बार एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण कुमार मिश्र ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुणेंद्र सिंह तीन एवं […]

विज्ञापन

दरभंगा : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुणेंद्र सिंह ने पटना उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार दुर्गापूजा के अवसर पर दरभंगा व्यवहार न्यायालय में अवकाश के दौरान आपराधिक मामले और जमानत अर्जी पर सुनवाई की व्यवस्था की है. दरभंगा बार एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण कुमार मिश्र ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुणेंद्र सिंह तीन एवं पांच सितंबर को न्यायिक कार्य करेंगे. वे अपने न्यायालय के अलावे अन्य सभी अपर जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत में लंबित जमानत याचिका पर सुनवाई करेंगे. प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजित कुमार सिन्हा 26 सितंबर को जमानत अर्जी पर सुनवाई करेंगे.

श्री सिन्हा जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत और अन्य सभी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में लंबित जमानत याचिका पर सुनवाई करेंगे. वहीं अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी 25 सितंबर को जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करेंगे.
इस दौरान वे अपने न्यायालय के अलावे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी और सभी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय का काम देखेंगे. अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अजय कुमार 26 सितंबर को जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करेंगे.
वे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी और सभी अन्य अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में लंबित जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करेंगे. अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दीपक कुमार तीन अक्तूबर को जमानत याचिकाओ पर सुनवाई करेंगे. वे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी और सभी अन्य अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में भी याचिकाओ की सुनवाई करेंगे. अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार चार और पांच अक्तूबर को अपने न्यायालय के अलावे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी और सभी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय का काम देखेंगे. न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी मनीष कुमार 25 और 26 सितंबर को अपने न्यायालय के अलावे अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी और सभी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के न्यायालय का काम देखेंगे. एसडीजेएम दीपंजन मिश्र तीन अक्तूबर को अपनी अदालत के अलावे अन्य सभी प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत की जमानत याचिकाओ पर सुनवाई करेंगे. न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शैलेन्द्र कुमार चार और पांच अक्तूबर को अपने न्यायालय के अलावे अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी और सभी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के न्यायालय का काम देखेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन