व्रतियों के लिए बिजली विभाग ने बदली योजना

Published at :14 Sep 2017 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
व्रतियों के लिए बिजली विभाग ने बदली योजना

दरभंगा : 24 घंटे निर्जला उपवास रखने वाली महिला व्रतियों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग ने अपनी योजना बदल दी है. पूर्व घोषणा के अनुरूप बुधवार की रात बिजली की आपूर्ति पूरी तरह बहाल रखने का निर्णय लिया. अब गुरुवार की रात 11 बजे से दो बजे तक आपूर्ति को ठप […]

विज्ञापन

दरभंगा : 24 घंटे निर्जला उपवास रखने वाली महिला व्रतियों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग ने अपनी योजना बदल दी है. पूर्व घोषणा के अनुरूप बुधवार की रात बिजली की आपूर्ति पूरी तरह बहाल रखने का निर्णय लिया. अब गुरुवार की रात 11 बजे से दो बजे तक आपूर्ति को ठप रखा जायेगा. सहायक अभियंता कुंदन कुमार ने बताया कि विभाग को पहले महिला व्रतियों की समस्या का ध्यान नहीं था, लेकिन जैसे ही जिउतिया व्रत ध्यान में आया,

प्रोजेक्ट कार्य को लेकर आपूर्ति ठप रखने के पूर्व निर्णय में वरीय पदाधिकारी से विचार-विमर्श के बाद परिवर्तन कर दिया गया है. बता दें कि मिर्जापुर चौक पर प्रोजेक्ट कार्य के तहत पोल गाड़ने तथा वायरिंग के कार्य को लेकर विभाग ने मंगलवार की रात दस से 11 तथा बुधवार की रात 11 से दो बजे तक आपूर्ति ठप रखने का निर्णय लिया था. सहायक अभियंता के अनुसार बुधवार की रात महज आधा घंटा के लिए रात दस बजे से आपूर्ति बाधित रहेगी. इस वजह से गुल्लोबाड़ा, कटहलबाड़ी एवं स्टेशन रोड फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को आपूर्ति बाधित रहने की समस्या झेलनी होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन