गली-मोहल्लों में जागरूकता के लिए ढोल बजाते घूमेंगे बच्चे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Sep 2017 6:18 AM (IST)
विज्ञापन

ओडीएफ . नगर िनगम की बैठक में लिया गया िनर्णय एनसीसी, स्काउट गाइड व नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ता करेंगे सहयोग दरभंगा : नगर को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए अब शहर के लोगों को निगम प्रशासन जागरूक करेगा. लोगों का ध्यान खींचने के लिए ढोल-नगारे के साथ रैली निकालेगा. यह निर्णय […]
विज्ञापन
ओडीएफ . नगर िनगम की बैठक में लिया गया िनर्णय
एनसीसी, स्काउट गाइड व नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ता करेंगे सहयोग
दरभंगा : नगर को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए अब शहर के लोगों को निगम प्रशासन जागरूक करेगा. लोगों का ध्यान खींचने के लिए ढोल-नगारे के साथ रैली निकालेगा. यह निर्णय मंगलवार को नगर निगम सभागार में मेयर बैजयंती देवी खेड़िया की अध्यक्षता स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया. इसके तहत अब एनसीसी कैडेट, स्काउट गाइड व नेहरू युवा केंद्र के वोलेंटियर ढोल, नगारा व सीटी बजाकर खुले में शौच से अपने शहर को मुक्त बनाने के लिए लोगों को जागरुक करेंगे. खुले में शौच वाले स्थान को चिन्हित कर निर्धारित समय पर बैनर व पोस्टर की मदद से लोगों को जागरुक किया जाएगा.
वहीं शौचालय निर्माण के लिए सरकारी भूमि व शौचालय विहीन लोगों की संख्या की भी सूची तैयार करेंगे. मिले विभागीय निर्देश पर बिहार बटालियन आठ एनसीसी, स्काउट गाइड, नेहरु युवा केंद्र के प्रतिनिधियों के साथ शहर को ओडीएफ घोषित करने के लिए प्रचार-प्रसार के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ. मौक पर कहा गया कि इस अभियान में भाग लेने वाले बच्चों को नगर निगम की ओर से प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा.
बिंदुवार जानकारी दी: बैठक में नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह ने मौजूद प्रतिनिधियों को प्रचार-प्रसार करने के लिए बिंदुवार जानकारी देते हुए प्रत्येक 15 दिनों पर कार्य की प्रगति समीक्षा करने की बात कही. डिप्टी मेयर बदरुजमा खां ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार करने के लिए नगर क्षेत्र के 48 वार्डों के प्रत्येक वार्ड में एक टीम लीडर बनाते हुए प्रारूप तैयार करने की बात कही. बैठक में नगर प्रबंधक नरोत्तम कुमार साम्राज्य, नगर अभियंता रतन किशोर वर्मा, जेई जितेंद्र कुमार, सहायक चंदन कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र कुमार, रवि कुमार के अलावा एनसीसी के प्रतिनिधि सुबेदार डीक जन तमांग, स्काउट गाइड आयुक्त श्याम किशोर पांडेय एवं नेहरू युवा केंद्र के सुरेंद्र नारायण मंडल व कमलेश मंडल मौजूद थे.
खुले में शौच से शहर को मुक्त करने को निगम ने कसी कमर
सुबह और शाम चलेगा जागरूकता अभियान
एनसीसी कैडेट, स्काउट गाइड व युवा केंद्र के वोलेंटियर नगर क्षेत्र में जिन स्थानों पर लोग खुले में शौच के लिए जाते हैं, उन स्थानों पर पंपलेट, ढोल, नगारा, सिटी, पोस्टर, प्रभात फेरी एवं नुक्कड़ नाटक कर लोगों को ओडीएफ के प्रति जागरुक करेंगे. इसमें सुबह 4.30 बजे से 7.30 बजे तक एवं शाम 4 से 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है.
जागरूकता अभियान
में ये होंगे शामिल
ओडीएफ के लिए जागरूकता अभियान में एनसीसी कैडेट, विकास मित्र, स्वयं सहायता समूह, स्काउट गाइड, नेहरू युवा केंद्र के वोलेंटियर के अलावा वार्ड सफाई अधिदर्शक को सीमांकन क्षेत्र निर्धारित कर छह से आठ वार्ड में ग्रुप तैयार कर लगाया जायेगा.
ओडीएफ लिखा टी-शर्ट पहन करेंगे प्रचार
विभागीय निर्देशानुसार खुले में शौच मुक्त के लिए जागरूक करने के लिए इन बच्चों को स्वच्छ भारत मिशन व ओडीएफ लिखा टी-शर्ट, टोपी एवं हैंड बैंड पहनकर प्रचार-प्रसार व जागरूक करेंगे. वहीं प्रत्येक टीम लीडर को एक टॉर्च भी उपलब्ध कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




