लूटपाट के दौरान चाकूबाजी में पूछताछ

दरभंगा : विवि थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी ओवर ब्रिज पर रविवार की अहले सुबह पांच अपराधियों द्वारा बाइक सवार से लूटपाट के दौरान चाकू गोदकर घायल मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है. वहीं इस मामले में एएसपी दिलनवाज अहमद घायल युवक से डीएमसीएच के सर्जरी आईसीयू में पूछताछ की. इस […]
दरभंगा : विवि थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी ओवर ब्रिज पर रविवार की अहले सुबह पांच अपराधियों द्वारा बाइक सवार से लूटपाट के दौरान चाकू गोदकर घायल मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है. वहीं इस मामले में एएसपी दिलनवाज अहमद घायल युवक से डीएमसीएच के सर्जरी आईसीयू में पूछताछ की. इस दौरान एएसपी अपने साथ दोनों संदिग्धों की पहचान कराने के लिये भी घायल के सामने ले गये. लेकिन गंभीर हालत के कारण घायल युवक कुछ साफ नहीं बोल पाया. पूछने पर एएसपी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. जल्द ही अपराधी पकड़े जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




