सुरक्षा गार्ड की बहाली में पकड़ाया फर्जीवाड़ा

दरभंगा : डीएमसीएच की सुरक्षा को लेकर आउटसोर्सिंग के तहत बहाल किये गये सुरक्षा गार्ड की बहाली में गड़बड़ी की पटना से जांच करने आयी टीम ने फर्जीवाड़ा पकड़ा है. टीम का नेतृत्व कर रहे विभाग के डायरेक्टर इन चीफ डॉ. आरडी रंजन ने बताया कि प्रथम दृष्टया सुरक्षा गार्ड की बहाली में गड़बड़ी पकड़ा […]
दरभंगा : डीएमसीएच की सुरक्षा को लेकर आउटसोर्सिंग के तहत बहाल किये गये सुरक्षा गार्ड की बहाली में गड़बड़ी की पटना से जांच करने आयी टीम ने फर्जीवाड़ा पकड़ा है. टीम का नेतृत्व कर रहे विभाग के डायरेक्टर इन चीफ डॉ. आरडी रंजन ने बताया कि प्रथम दृष्टया सुरक्षा गार्ड की बहाली में गड़बड़ी पकड़ा गया है. उन्होंने बताया कि डीएमसीएच के सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी में फर्जीवाड़ा की बात सामने आने पर वे लोग जांच करने पहुंचे हैं. जांच के दौरान गार्ड को रखने का आधार मांगा गया.
बताया गया कि वर्ष 2006 में डीएमसीएच में यहां की सुरक्षा को लेकर रोगी कल्याण समिति के अनुमोदन पर 60 सुरक्षा गार्ड को आउटसोर्सिंग के तहत रखा गया. आवश्यकता होने पर वर्ष 2008 में रोगी कल्याण समिति से अनुमोदन लेकर 30 और सुरक्षा गार्ड को रखा गया. लेकिन आज की तारीख में 102 सुरक्षा गार्ड को रखा गया और उसका भुगतान भी किया जा रहा है. इस 12 अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड को बिना रोगी कल्याण समिति के अनुमोदन के ही बहाली कर ली गयी. जो नियम की अनदेखी और गड़बड़ी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




