खून चढ़ाने से नहीं गयी किसी की जान

Published at :10 Sep 2017 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
खून चढ़ाने से नहीं गयी किसी की जान

दरभंगा : ब्लड चढ़ाने से छह मरीजों की मौत मामले के जांच को लेकर पटना से तीन सदस्यीय जांच कमेटी शनिवार को स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन डायरेक्टर डॉ. सोनेलाल अकेला के नेतृत्व में डीएमसीएच के ब्लड बैंक पहुंची. जांच टीम ब्लड बैंक के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ओपी चौरसिया से 18 अगस्त से आज तक डीएमसीएच […]

विज्ञापन

दरभंगा : ब्लड चढ़ाने से छह मरीजों की मौत मामले के जांच को लेकर पटना से तीन सदस्यीय जांच कमेटी शनिवार को स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन डायरेक्टर डॉ. सोनेलाल अकेला के नेतृत्व में डीएमसीएच के ब्लड बैंक पहुंची. जांच टीम ब्लड बैंक के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ओपी चौरसिया से 18 अगस्त से आज तक डीएमसीएच में कितने मरीजों को ब्लड इशू किया गया.

मरीजों को कब ब्लड चढ़ा इसके लिये रजिस्टर तलब किया. वहीं जिन मरीजों को इस दौरान ब्लड चढ़ाया गया उसका बीएसटी की मांग उपाधीक्षक डॉ. वालेश्वर सागर से की. बीएसटी मांगे जाने पर उपाधीक्षक ने टालमटोल रवैया अपनाया. बताया कि आज उक्त सभी मरीजों का बीएसटी देना संभव नहीं है. बहरहाल टीम 18 अगस्त से लेकर अबतक अस्पताल में कितने मरीजों को ब्लड दिया गया.

उसका बैच नंबर रजिस्टर से मिलाया. ब्लड रेफ्रीजेरेटर में रखे ब्लड के रख-रखाव, रेफ्रीजेरेटर का तापमान आदि की जांच की. टीम ने कई गड़बड़ियां पायी. इसके लिये टीम ने टेक्नेशियन और क्लर्क को कई हिदायत दी. जांच के दौरान टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. सोनेलाल अकेला ने बताया कि विभागाध्यक्षों के रिपोर्ट, डीएम के आदेश पर अधीक्षक द्वारा गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट और आज की गई जांच से प्रथम दृष्टया खून चढ़ाने से डीएमसीएच में एक भी मरीज की मौत नहीं हुयी है. टीम ने सवाल किया कि जिन पीजी डॉक्टरों ने ब्लड चढ़ाने से मरीजों की मौत होने की बात कही है उसका आधार क्या है. इसका जवाब तो वही दे सकेंगे. हालांकि टीम ने माना कि ब्लड या स्लाइन चढ़ाने से मरीजों को रिएक्शन हो सकता है. रिएक्शन के कई कारण हो सकते हैं. टीम ने यह भी माना कि ब्लड बैंक में कई खामियां है. जिसे दूर करने का प्रयास जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन