जूनियर डॉक्टरों ने रची डीएमसीएच को बदनाम करने की साजिश

दरभंगा : डीएम के प्रतिवेदन पर शनिवार को पटना से एक उच्च स्तरीय जांच टीम डीएमसीएच के ब्लड बैंक की जांच करेगी. इधर डीएमसीएच के ब्लड बैंक के एक्सपायर ब्लड से छह मरीजों की मौत की समाचार को डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने गंभीरता से लेते हुये शुक्रवार को अधीक्षक से वस्तुस्थिति स्पष्ट करने के […]
दरभंगा : डीएम के प्रतिवेदन पर शनिवार को पटना से एक उच्च स्तरीय जांच टीम डीएमसीएच के ब्लड बैंक की जांच करेगी. इधर डीएमसीएच के ब्लड बैंक के एक्सपायर ब्लड से छह मरीजों की मौत की समाचार को डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने गंभीरता से लेते हुये शुक्रवार को अधीक्षक से वस्तुस्थिति स्पष्ट करने के आदेश दिये थे. इसकी जानकारी डीपीआरओ कन्हैया कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि डीएम के आदेश पर अधीक्षक ने आज ही तत्काल तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया था. जांच टीम ने भी स्थिति की नजाकत को समझते हुये अपनी रिपोर्ट सौंप दी. जिस रिपोर्ट को आज देर शाम अधीक्षक ने डीएम को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




