बकरीद से पहले लाभुकों के खाते में चला जायेगा पैसा

दरभंगा : डॉ चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में बाढ़ राहत कार्यों के अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक शुक्रवार को समाहरणालय में हुई. इस दौरान डीएम ने गौड़ाबौराम प्रखंड से कम्यूनिटी किचेन के प्रतिवेदन में गड़बड़ी को गंभीरता से लेते हुए एफआइआर दर्ज करवाने का निर्देश वरीय प्रभारी पदाधिकारी को दिया. बाढ़ पीड़ितों के खाता में […]
दरभंगा : डॉ चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में बाढ़ राहत कार्यों के अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक शुक्रवार को समाहरणालय में हुई. इस दौरान डीएम ने गौड़ाबौराम प्रखंड से कम्यूनिटी किचेन के प्रतिवेदन में गड़बड़ी को गंभीरता से लेते हुए एफआइआर दर्ज करवाने का निर्देश वरीय प्रभारी पदाधिकारी को दिया.
बाढ़ पीड़ितों के खाता में निर्धारित छह हजार रुपये देने की प्रक्रिया की प्रखंडवार समीक्षा की गयी. आज भी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि बकरीद पर्व को देखते हुए अल्पसंख्यक को चिह्नित कर राशि खाता में दिलवायें. इसके लिए विपत्र एवं एड्वाइस बनवाकर कोषागार एवं संबंधित बैंक में अविलंब भेजने को कहा गया, ताकि पर्व के पूर्व लाभुकों को राशि मिल जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




