बाढ़ के पानी में डूबने से किशोर समेत तीन लोगों की गयी जान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Aug 2017 11:23 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से हो रही मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. कल शाम से अबतक तीन लोगों की मौत बाढ़ के पानी में डूब जाने से हो गयी है. मनीगाछी ड में एक युवक की मौत कमला के मरेन धार में स्नान करने के […]
विज्ञापन
दरभंगा : जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से हो रही मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. कल शाम से अबतक तीन लोगों की मौत बाढ़ के पानी में डूब जाने से हो गयी है. मनीगाछी ड में एक युवक की मौत कमला के मरेन धार में स्नान करने के दौरान हो गयी. वहीं बहादुरपुर में एक बुजुर्ग की मौत शौच जाने के क्रम में पानी की तेज धार में डूब जाने से व बेनीपुर में एक किशोर की मौत शौच जाने के क्रम में पानी में डूबने से हो गयी.
शौच जाने के क्रम में डूबने से किशोर की मौत : बेनीपुर. पोहद्दी गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से एक बालक की मृत्यु शनिवार को देर शाम हो गयी
मृतक 10 वर्षीय अमरजीत झा स्थानीय जयशंकर झा का पुत्र बताया गया है. शनिवार की शाम वह शौच के लिए निकला था. देर रात तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की. मछुआरों ने पानी में एक शव को देखा. बाहर निकालने पर उसकी पहचान अमरजीत के रूप में हुई. ग्रामीणों ने उसे अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. बहेड़ा थाना पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण करा परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




