गंगासागर ट्रेन से 32 बोतल शराब बरामद

दरभंगा : स्वतंत्रता दिवस को लेकर जारी हाई अलर्ट के तहत ट्रेनों की हो रही सघन जांच के दौरान आरपीएफ ने 32 बोतल नेपाल निर्मित शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक मनीगाछी थाना क्षेत्र के सकरी ब्रह्मपुरा निवासी विजय झा का पुत्र राकेश कुमार झा उर्फ पिंकू कुमार बताया जाता […]
दरभंगा : स्वतंत्रता दिवस को लेकर जारी हाई अलर्ट के तहत ट्रेनों की हो रही सघन जांच के दौरान आरपीएफ ने 32 बोतल नेपाल निर्मित शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक मनीगाछी थाना क्षेत्र के सकरी ब्रह्मपुरा निवासी विजय झा का पुत्र राकेश कुमार झा उर्फ पिंकू कुमार बताया जाता है. जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर बीके विश्वकर्मा के नेतृत्व में ट्रेनों की जांच की जा रही थी. इस दौरान सियालदह जा रही 13186 गंगासागर एक्सप्रेस की जांच के क्रम में गार्ड बोगी से सटे जेनरल कोच में एक व्यक्ति पर आरपीएफ बल की नजर पड़ी. उसने अपने हाथ में सफेद रंग का प्लास्टिक का झोला लटका रखा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




