48 चिमनी मालिकों पर नीलाम पत्र वाद दायर

Published at :11 Aug 2017 3:42 AM (IST)
विज्ञापन
48 चिमनी मालिकों पर नीलाम पत्र वाद दायर

दरभंगा : जिला के 54 चिमनी मालिकों पर निबंधन शुल्क जमा नहीं करने को लेकर नीलाम पत्र दायर किया गया है. नीलाम पत्र पदाधिकारी सह वरीय उपसमाहर्ता रमेश चंद्र चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी है. उन्होंने कहा कि 48 नीलाम पत्र वादों में वारंट जारी किया गया है. […]

विज्ञापन

दरभंगा : जिला के 54 चिमनी मालिकों पर निबंधन शुल्क जमा नहीं करने को लेकर नीलाम पत्र दायर किया गया है. नीलाम पत्र पदाधिकारी सह वरीय उपसमाहर्ता रमेश चंद्र चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी है. उन्होंने कहा कि 48 नीलाम पत्र वादों में वारंट जारी किया गया है. इन सभी पर 57 लाख 20 हजार 833 रुपया निबंधन शुल्क अदा नहीं करने का आरोप है. आरोप है कि पत्राचार के बावजूद पांच लाख 16 हजार रुपया निबंधन शुल्क अदा नहीं किया है.

नीलाम पत्र वादों में देनदारों के विरुद्ध वारंट का निष्पादन संबंधित थाना अध्यक्ष से करवाने को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया गया है.

इन पर होगी कुर्की-जब्ती की कार्रवाई : कमतौल थाना निवासी आशा देवी, बहेड़ी थाना के रमोली निवासी निवेदिता सिंह, हायाघाट थाना के मुकुंदपुर निवासी उषा अकेला, मनीगाछी थाना के बथिया निवासी नूरजहां शामिल है.
इन भट्ठा मालिकों पर हुई कार्रवाई
विशनपुर थाना के पंचोभ गांव निवासी आशुतोष कुमार चौधरी, घनश्यामपुर थाना के लगमा निवासी सुनील झा, जमालपुर थाना के एजाज अहमद, मोगरा निवासी पवन कुमार, कमतौल माधोपट्टी निवासी संजीव कुमार हिमांशु, गजरौला निवासी गया प्रसाद यादव, अशोक पेपर मिल बलिया निवासी सुनील कुमार यादव, घनश्यामपुर थाना के लगमा निवासी नीलांबर यादव, गनैन निवासी शम्स तौहीद, मनीगाछी थाना के ब्रहमपुर निवासी सुधीर मिश्रा, बहादुरपुर थाना के औझौल निवासी दिलीप मिश्रा, मोरो थाना के पटोरी निवासी ऋषिकेश चौधरी, सैदपुर निवासी शमीम अख्तर, हायाघाट थाना के पौराम निवासी सुनील यादव पर कार्रवाई की गयी है. वहीं बहेड़ी थाना के निमैठी निवासी राजीव कुमार सिंह, बहेड़ी निवासी गोविंद महतो,
हनुमाननगर निवासी गणपति यादव, संजय यादव, मनोज कुमार यादव, हायाघाट निवासी मदन चौधरी, हावीडीह कमलपुर निवासी सुरेंद्र यादव, निमैठी निवासी मुकेश यादव, केवटी थाना के खिरमा निवासी सुरेंद्र प्रसाद शाह, बहेड़ी थाना के पिपरा निवासी नारायण सिंह, केवटी थाना के पोरतापुर निवासी प्रवीण कुमार, पिंडारूछ निवासी प्रवीण कुमार यादव, खिरमा निवासी सुरेंद्र साह पर भी नीलाम पत्र वाद दायर किया गया है. सदर थाना के दहौड़ा निवासी रजनीश रंजन, जमालपुर थाना के जमालपुर निवासी एजाज अहमद, कमतौल निवासी सुरेंद्र यादव, बहेड़ी थाना के वसही निवासी गणपति यादव, घनश्यामपुर थाना के मोगरा निवासी पवन कुमार, कैदराबाद निवासी इंदल कुमार यादव, सिंहवाडा थाना के कटका निवासी पंकज कुमार कुंवर, सदर थाना के बिजली निवासी रामनरेश यादव, भरवाडा रामपट्टी निवासी मो. आलमगीर, जमालपुर निवासी मुमताज अहमद, जमालपुर कदवारा निवासी इंदल कुमार राय, केवटी थाना के खिरमा निवासी सुरेंद्र प्रसाद सिंह पर भी वारंट जारी किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन