48 चिमनी मालिकों पर नीलाम पत्र वाद दायर

दरभंगा : जिला के 54 चिमनी मालिकों पर निबंधन शुल्क जमा नहीं करने को लेकर नीलाम पत्र दायर किया गया है. नीलाम पत्र पदाधिकारी सह वरीय उपसमाहर्ता रमेश चंद्र चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी है. उन्होंने कहा कि 48 नीलाम पत्र वादों में वारंट जारी किया गया है. […]
दरभंगा : जिला के 54 चिमनी मालिकों पर निबंधन शुल्क जमा नहीं करने को लेकर नीलाम पत्र दायर किया गया है. नीलाम पत्र पदाधिकारी सह वरीय उपसमाहर्ता रमेश चंद्र चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी है. उन्होंने कहा कि 48 नीलाम पत्र वादों में वारंट जारी किया गया है. इन सभी पर 57 लाख 20 हजार 833 रुपया निबंधन शुल्क अदा नहीं करने का आरोप है. आरोप है कि पत्राचार के बावजूद पांच लाख 16 हजार रुपया निबंधन शुल्क अदा नहीं किया है.
नीलाम पत्र वादों में देनदारों के विरुद्ध वारंट का निष्पादन संबंधित थाना अध्यक्ष से करवाने को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




