कचरा उठाव को 48 लाख में खरीदी गाड़ियां, उपयोग नहीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Aug 2017 5:12 AM (IST)
विज्ञापन

उदासीनता दो साल पहले नगर निगम ने खरीदे थे दो वाहन दरभंगा : नगर निगम ने दो वर्ष पूर्व करीब 48 लाख रुपये की लागत से दो कम्पेक्टर गाड़ी की खरीद की थी. पूर्व योजना के बिना खरीद की गयी दोनों गाड़ी आज तक सड़क पर नहीं उतर सकी है. दोनों कम्पेक्टर गाड़ी निगम के […]
विज्ञापन
उदासीनता दो साल पहले नगर निगम ने खरीदे थे दो वाहन
दरभंगा : नगर निगम ने दो वर्ष पूर्व करीब 48 लाख रुपये की लागत से दो कम्पेक्टर गाड़ी की खरीद की थी. पूर्व योजना के बिना खरीद की गयी दोनों गाड़ी आज तक सड़क पर नहीं उतर सकी है. दोनों कम्पेक्टर गाड़ी निगम के गोदाम में पड़ी है. गाड़ियों में जंग लगना शुरू हो चुका है. उसका रंग उतर रहा है. पहले निगम यह बहाना बना रहा था कि डपिंग स्थल नहीं रहने के कारण इसका उपयोग नहीं किया जा रहा है. अब निगम ने दो ग्राउंड कचरा निस्तारण के लिये लीज पर ले लिया है. बावजूद कम्पेक्टर के उपयोग को ले कोई पहल नही की जा रही. वह भी तब जबकि कचरा निस्तारण को ले निगम सफाई मजदूर तथा कचरा ढ़ोने के लिये वाहन का अभाव झेल रहा है.
बेहतर तरीके से कचरा निस्तारण को हुई थी खरीद
नगर निगम ने बेहतर तरीके से कचरे का निस्तारण करने के लिए कंपेक्टर मशीन की खरीद की थी. दिसम्बर 2015 में दो कम्पेक्टर गाड़ी खरीदी गयी थी. एक कम्पेक्टर की कीमत तब करीब 24 लाख रुपये आयी थी. दो गाड़ी की खरीद पर 48 लाख रुपये निगम ने खर्च किये थे. खरीद के समय से ही दोनों गाड़ी निगम के गोदाम की शोभा बढा रही है.
कम्पेक्टर के इस्तेमाल से ये होंगे फायदे
कम्पेक्टर का अगर इस्तेमाल होता तो निगम को कई फायदा मिल सकता था. मजदूरों की कम संख्या का कचरा उठाव में उपयोग किया जाता. शहर को बेहतर व समय से साफ रखने में निगम कामयाब होता. कम मजदूर लगने से इन पर लगने वाला खर्च भी कम हो जाता. खरीद के बाद इसका इस्तेमान नहीं होने पर जब सवाल उठाया जाता था, तो डपिंग ग्राउंड नहीं होने का अधिकारी बहाना बनाते थे. नगर निगम को चालू माह में दो डंपिंग ग्राउंड लीज पर मिल गया है. सारामोहनपुर व डीलाही में लीज पर लिये गये स्थल पर निगम कचरा डंप कर रहा है. बावजूद कंपेक्टर का इस्तेमाल नहीं होना कई तरह के सवाल खड़ा कर रहा है.
गोदाम में जंग खा रहीं दोनों गाड़ियां
उपयोग होने पर आसानी से होता कचरे का उठाव
कम्पेक्टर उपयोग के लिये प्रोसेस शुरू कर दिया गया है. कम्पेक्टर से कचरा उठाव करने को लेकर प्वाइंट निर्धारित करने को नगर प्रबंधक को कहा गया है. दो से चार दिनों के अंदर कम्पेक्टर गाड़ी का उपयोग शुरू कर दिया जायेगा.
बैजयंती देवी खेड़िया, मेयर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




