डेढ़ लाख लोगों ने बाबा को चढ़ाया जल

कुशेश्वरस्थान पूर्वी : सावन माह की अंतिम सोमवारी पर शिवनगरी बाबा कुशेश्वरधाम में लगभग डेढ़ लाख शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया. अहले सुबह से देर रात तक मंदिर परिसर समेत आसपास का क्षेत्र हर- हर महादेव, बोल बम, बोल बम तथा जय कुशेश्वरनाथ की गूंज से गुंजता रहा. सावन की पूर्णिमा और अंतिम सोमवारी पड़ने से […]
कुशेश्वरस्थान पूर्वी : सावन माह की अंतिम सोमवारी पर शिवनगरी बाबा कुशेश्वरधाम में लगभग डेढ़ लाख शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया. अहले सुबह से देर रात तक मंदिर परिसर समेत आसपास का क्षेत्र हर- हर महादेव, बोल बम, बोल बम तथा जय कुशेश्वरनाथ की गूंज से गुंजता रहा. सावन की पूर्णिमा और अंतिम सोमवारी पड़ने से मिथिला के बाबाधाम में भक्तो का जनसैलाब उमर पड़ा. श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए सुबह तीन बजे से ही मंदिर के मुख्य द्वार तक लाइन में लग गए थे. बाबा की प्रधान पूजा के बाद भक्तों का रैला गर्भगृह में उमड़ पड़ा. रक्षा बंधन का पर्व होने को ले बहनों ने बाबा से भाई के दीर्घायु की भी कामना की. बढ़ती भीड़ को देखते हुए न्यास समिति के अध्यक्ष सह एसडीपीओ सुरेश कुमार ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




