नदी में डूबने से पांच किशोरों की मौत, मचा कोहराम

Published at :05 Aug 2017 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
नदी में डूबने से पांच किशोरों की मौत, मचा कोहराम

दरभंगा : कमतौल थाना क्षेत्र के माधोपट्टी में नदी में डूबने से शनिवार को पांच बच्चों की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक, माधोपट्टी के वार्ड नंबर सात निवासी बच्चे खनुआ के समीप नदी में नहाने गये थे. इसी दौरान डूबने से उनकी मौत हो गयी. सभी बच्चों की उम्र 14 से 16 वर्ष के […]

विज्ञापन

दरभंगा : कमतौल थाना क्षेत्र के माधोपट्टी में नदी में डूबने से शनिवार को पांच बच्चों की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक, माधोपट्टी के वार्ड नंबर सात निवासी बच्चे खनुआ के समीप नदी में नहाने गये थे. इसी दौरान डूबने से उनकी मौत हो गयी. सभी बच्चों की उम्र 14 से 16 वर्ष के बीच बतायी गयी है. नदी के किनारे जेसीबी से खोदे गये गड्ढे में एक बच्चे के फंस गया, उसे बचाने के लिए एक-एक कर जाने से पांच बच्चों की मौत हो गयी. अब तक चार शवों को बरामद कर लिया गया है.

मौके पर थानेदार कुंदन कुमार और केवटी प्रखंड के बीडीओ तौकिर अहमद और सीओ संतोष कुमार सुमन पहुंच चुके हैं. घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन