कोर्ट में भिड़ गये ससुर-दामाद, अफरातफरी

बेनीपुर : स्थानीय व्यवहार न्यायालय में शुक्रवार को ससुर-दामाद के बीच भिड़ंत हो गयी. इससे कुछ समय के लिए कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी की स्थित उत्पन्न हो गयी. जानकारी के अनुसार बहेड़ा थाना क्षेत्र के नवादा निवासी गुलटन पासवान के पुत्र सुजीत पासवान पर पत्नी द्वारा दर्ज दहेज उत्पीड़न का मामला चल रहा है. उसी […]
बेनीपुर : स्थानीय व्यवहार न्यायालय में शुक्रवार को ससुर-दामाद के बीच भिड़ंत हो गयी. इससे कुछ समय के लिए कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी की स्थित उत्पन्न हो गयी. जानकारी के अनुसार बहेड़ा थाना क्षेत्र के नवादा निवासी गुलटन पासवान के पुत्र सुजीत पासवान पर पत्नी द्वारा दर्ज दहेज उत्पीड़न का मामला चल रहा है. उसी केस की आज तारीख थी.
दोनों पक्ष के लोग जुटे थे. इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर कहा-सुनी होने लगी. बात बढ़ गयी और मारपीट में बदल गयी. दामाद ने ससुर सहित पत्नी की जमकर पिटाई कर दी. इसे लेकर न्यायालय में अफरा-तफरी मच गयी. इसी दौरान ससुर पक्ष के लोग भी जुट कर दमाद को खदेड़-खदेड़ कर पीटने लगे. इसी बीच वहां एसडीपीओ अंजनी कुमार पहुंचे. दामाद सुजीत पासवान, उसके भाई अमित पासवान एवं अलीनगर दाथ निवासी ससुर सकलदेव पासवान को गिरफ्तार कर थाना भेज दिया. थानाध्यक्ष शशिकान्त सिन्हा ने बताया कि दोनों पक्ष से इस घटना को लेकर मारपीट एवं छिनतई का मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




