साथ नहीं चल सकता विकास व भ्रष्टाचार : डॉ रामदेव राय

दरभंगा : बिहार में महागठबंधन का टूटना यह सिद्ध कर रहा है कि भ्रष्टाचार के साथ रहकर विकास संभव नहीं है. विकास और भ्रष्टाचार दोनों साथ साथ नहीं चल सकता है. विकास के लिए भ्रष्टाचार से समझौता करके सफलता हासिल नहीं हो सकती है. लनामिवि पीजी राजनीतिशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रामदेव राय ने यह […]
दरभंगा : बिहार में महागठबंधन का टूटना यह सिद्ध कर रहा है कि भ्रष्टाचार के साथ रहकर विकास संभव नहीं है. विकास और भ्रष्टाचार दोनों साथ साथ नहीं चल सकता है. विकास के लिए भ्रष्टाचार से समझौता करके सफलता हासिल नहीं हो सकती है. लनामिवि पीजी राजनीतिशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रामदेव राय ने यह बात कही.
डॉ राय ने कहा कि बिहार की जनता को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चाहिए. मौलिक सुविधाओं की अनदेखी लोगों को बर्दाश्त नहीं हैं. जनता भी अब धीरे-धीरे जागरुक होने लगी है. इस बात को सरकार भी भलीभांति समझने लगी है. जिन राजनीतिक दलों को यह समझ नहीं है, वह इसी तरह सत्ता से अलग होते जाएंगे. बिहार के राजनीतिज्ञों के लिए इस तरह का बदलाव एक उदाहरण के रूप में सामने आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




