पिता ने कहा, साहसी थी बेटी नहीं कर सकती खुदकुशी

Published at :27 Jul 2017 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
पिता ने कहा, साहसी थी बेटी नहीं कर सकती खुदकुशी

सिम्मी हत्याकांड. परिजन नहीं मानते आत्महत्या का मामला दरभंगा : बैडमिंटन खिलाड़ी सिम्मी सलोनी हत्याकांड मामले में जैसे-जैसे पुलिस का अनुसंधान आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे शक की सूई घूमती जा रही है. यह सूई जहां अंटकती है उसके इस हत्याकांड में संलिप्त होने की जरा सी शंका प्रबल होती नहीं कि अनुसंधान के पहले […]

विज्ञापन

सिम्मी हत्याकांड. परिजन नहीं मानते आत्महत्या का मामला

दरभंगा : बैडमिंटन खिलाड़ी सिम्मी सलोनी हत्याकांड मामले में जैसे-जैसे पुलिस का अनुसंधान आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे शक की सूई घूमती जा रही है. यह सूई जहां अंटकती है उसके इस हत्याकांड में संलिप्त होने की जरा सी शंका प्रबल होती नहीं कि अनुसंधान के पहले चक्र में ही वह शंका निर्मूल साबित हो जाती है. एक तो उलझते जा रहे इस मामले ने जहां पुलिस को परेशान कर रखा है. वहीं इसको लेकर बढ़ रहे सियासी दवाब ने उनकी बेचैनी बढ़ा दी है.
हाल यह है कि हत्याकांड के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी नहीं सुलझा पायी है. पुलिस कभी हत्या तो कभी आत्महत्या के साथ सभी बिंदु पर जांच चलने की बात कह रही है. लेकिन, कुल मिलाकर इस ब्लाइंड केस में पुलिस अभी तक कन्फ्यूज है. मामला उलझता देख बुधवार को डीआईजी विनोद कुमार मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए घटनास्थल का जायजा लिया. वहीं मृतका के पिता से पूछताछ की. डीआइजी के साथ एसएसपी सत्य वीर सिंह, एएसपी दिलनवाज अहमद व बहादुरपुर थानाध्यक्ष राजनारायण सिंह भी मौजूद थे.
मेरी बेटी की हत्या हुई है
मृतका के पिता अजय कुमार सिन्हा ने डीआईजी को स्पष्ट रूप से बताया कि उनकी बेटी साहसी थी, वह खुदकुशी नहीं कर सकती है. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की हत्या हुई है. बताया कि सिम्मी प्रतिदिन सुबह करीब 4.30 बजे मार्निंग वाक के लिये घर से निकलती थी. आधे घंटे टहलने के बाद वह ट्रैक शूट व जूता पहनकर पोलो मैदान की ओर जाती थी लेकिन, 22 जुलाई को वह मार्निंग वाक के लिए निकली तो वापस नहीं आयी. उनलोगों को लगा कि कहीं घरेलू ड्रेस में ही वह पोलो मैदान की ओर निकल गयी. जब समय पर नहीं लौटी तो उनलोगों को आशंका हुई. खोजबीन के बाद उसकी लाश पानी टंकी परिसर में पड़ा मिला. घटना के बाद से एसएसपी सत्य वीर सिंह, एएसपी दिलनवाज अहमद लगातार जांच में जुटे हुये हैं. इधर घटना के चार दिन बाद मंगलवार को मुजफ्फरपुर से तीन सदस्यीय एफएसएल की टीम को बुलाया गया. टीम की मदद के लिये फौरेंसिक विभाग के चिकित्सक डॉ वेदानंद झा को भी बुलाया गया था.
डीआइजी ने लिया घटनास्थल का जायजा पिता से की पूछताछ
एसएसपी व एएसपी ने परिजनों से की पूछताछ
सिम्मी सलोनी हत्या कांड के रहस्य पर से परदा उठाने के लिये एसएसपी सत्य वीर सिंह व एएसपी दिलनवाज अहमद मृतका के पिता अजय कुमार सिन्हा, भाई आयूष उर्फ मोलू व फुफेरे भाई आकेत से सोमवार की रात घंटो पूछताछ की. परिजनों ने बताया कि उनलोगों ने पुलिस द्वारा पूछे गये सारी बातों का जवाब दिया. बताया कि इस दौरान आत्महत्या की बिंदु पर भी घुमाकर पूछताछ किया गया.
एक दिन पहले बहन से
झगड़ा होने की बात बतायी
पूछताछ में परिजनों ने बताया कि 21 जुलाई को दिन में टीवी देखने को लेकर सिम्मी का झगड़ा अपनी बड़ी बहन रिम्मी के साथ हुआ था. बताया कि रिम्मी पूजा कर रही थी और सिम्मी टीवी देख रही थी. रिम्मी ने टीवी बंद करने को कहा. इसीको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया. पिता ने कहा कि जिस समय झगड़ा हुआ वह नहीं थे. शाम में जब घर लौटे तो सबकुछ सामान्य था. रात में सबलोग एक साथ खाना खाने के बाद टीवी देखे. बातचीत करने के बाद सभी सो गये. उन्होंने बताया कि इतनी सी बात पर जांच में आत्महत्या की आशंका जाहिर की जा रही है. सवाल उठाया कि किस घर में भाई-बहन के बीच झगड़ा नहीं होता है. बताया कि उनकी बेटी साहसी थी वह किसी कीमत पर इस तरह का कदम नहीं उठा सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन