कांवरियों के जत्थे पर उपद्रवियों ने किया पथराव, तीन जख्मी

Published at :27 Jul 2017 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
कांवरियों के जत्थे पर उपद्रवियों ने किया पथराव, तीन जख्मी

देवघर से लौटने के क्रम में बोला हमला पुलिस कर रही कैंप जाले : काजी-बहेड़ा पंचायत के बड़ी महुली गांव में बुधवार की दोपहर देवघर से लौटे लगभग तीस महिला एवं पुरुषों के कावंरियों के जत्थे पर अचानक पांच-सात की संख्या में आये दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया. इसमें कई कांवरिया जख्मी […]

विज्ञापन

देवघर से लौटने के क्रम में बोला हमला

पुलिस कर रही कैंप
जाले : काजी-बहेड़ा पंचायत के बड़ी महुली गांव में बुधवार की दोपहर देवघर से लौटे लगभग तीस महिला एवं पुरुषों के कावंरियों के जत्थे पर अचानक पांच-सात की संख्या में आये दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया. इसमें कई कांवरिया जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के छोटी महुली निवासी महिला व पुरुषों की तीस कांवरियों की टोली के साथ किराये के पिकअप पर डीजे बजाते हुये देवघर से अपने घर लौट रहे थे. तभी थाना क्षेत्र के बड़ी महुली गांव के सलाम चौक स्थित धोबियाही पोखर के समीप पहले घात लगाये दूसरे पक्ष के बच्चों ने जत्था को रोक दिया. इसके बाद पथराव शुरू कर दिया. कुछ लोग चोटिल भी हुए.
जानकारी के अनुसार इस पथराव में प्रवोध साह, राजेंद्र ठाकुर की पत्नी व उसके लड़के राज कुमार जख्मी हो गये. वहीं कई अन्य कांवरिए भी इसमें चोटिल हुये. घटना की सूचना मिलते ही कमतौल अंचल के पुलिस निरीक्षक अजय कुमार झा के नेतृत्व में जाले के प्रभारी थानाध्यक्ष बड़कु हंसदा, तारिक अनवर अंसारी, अनिल शर्मा एवं कमतौल के थानाध्यक्ष कुंदन कुमार पुलिस बल के जवानों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. मामले को शांत कराया. समाचार भेजे जाने तक स्थिति नियंत्रण में थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन