पार्टी कार्यालयों में पसरा रहा सन्नाटा

दरभंगा : शाम के सात बजे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के त्याग पत्र की खबर फैल चुकी है. चौक-चौराहों पर इसकी चर्चा जोर-शोर से हो रही है. प्रत्येक जुबान पर इसी मुद्दे की बात है, लेकिन राजीनितिक दलों के कार्यालयों में इसका कोई असर नहीं है. प्रमुख दलों का कार्यालय लहेरियासराय में ही है. प्राय: […]
दरभंगा : शाम के सात बजे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के त्याग पत्र की खबर फैल चुकी है. चौक-चौराहों पर इसकी चर्चा जोर-शोर से हो रही है. प्रत्येक जुबान पर इसी मुद्दे की बात है, लेकिन राजीनितिक दलों के कार्यालयों में इसका कोई असर नहीं है. प्रमुख दलों का कार्यालय लहेरियासराय में ही है. प्राय: सभी कार्यालयों में सन्नाटा पसरा हुआ है.
जदयू के जिला कार्यालय बाकरगंज दारूभट्ठी चौक पर सन्नाटा पसरा हुआ है. कोई नजर नहीं आ रहा. वहीं राजद कार्यालय तो ताला लटका नजर आ रहा है. बलभद्रपुर स्थित कांग्रेस तथा सैदनगर के निकट भाजपा कार्यालय में भी कोई चहल-पहल नजर नहीं आ रही. एक तरफ प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है, लेकिन उंची राजनीतिक हस्तेक्षेप रखनेवाले इस जिला के किसी भी पार्टी दफ्तर में कोई हल-चल नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




