पिकअप वैन की ठोकर से मासूम की मौत

Published at :20 Jul 2017 1:00 PM (IST)
विज्ञापन
पिकअप वैन की ठोकर से मासूम की मौत

कमतौल : डीकेबीएम एसएच-75 पथ पर गोपालपुर रेल गुमटी के समीप बुधवार को पिकअप की चपेट में आने से एक पांच वर्षीय बच्चे की मृत्यु हो गयी. मृतक की पहचान मब्बी ओपी अंतर्गत शीशोडीह निवासी ललित चौपाल के पुत्र राजकुमार के रूप में हुई. घटना के बाद चालक पिकअप लेकर घटना स्थल से भाग निकला, […]

विज्ञापन
कमतौल : डीकेबीएम एसएच-75 पथ पर गोपालपुर रेल गुमटी के समीप बुधवार को पिकअप की चपेट में आने से एक पांच वर्षीय बच्चे की मृत्यु हो गयी. मृतक की पहचान मब्बी ओपी अंतर्गत शीशोडीह निवासी ललित चौपाल के पुत्र राजकुमार के रूप में हुई.
घटना के बाद चालक पिकअप लेकर घटना स्थल से भाग निकला, हालांकि ग्रामीणों ने पीछा कर घेर लिया. पिकअप चालक माधोपट्टी में जन वितरण विक्रेता राजेश्वर पांडेय के यहां गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बांस-बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. मशक्कत के बाद आक्रोशित माने. इसके बाद सड़क जाम हटा लिया.
सरकारी खाद्यान्न लदा पिकअप (बीआर 06जीसी-4342) महिंद्रा डी-13200 मुहम्मदपुर की ओर से माधोपट्टी की ओर जा रहा था. बच्चा घर के पास खड़ा था. तेज रफ्तार से जा रही गाड़ी के चालक की लापरवाही से बच्चा पिकअप की चपेट में आ गया. इससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी.
राजकुमार बीती रात को ही मंगलवार को गोपालपुर स्थित रिश्तेदार रामप्रकाश चौपाल के यहां आया था. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है. खाली पिकअप को जब्त कर थाना भेजा गया है. पिकअप पर लदा खाद्यान्न जन वितरण विक्रेता राजेश्वर पांडेय ने अपना बताते हुए उतारने की बात बतायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन