24 घंटे में 10 गिरफ्तारी, 37.8 लीटर नेपाली शराब जब्त, 8.59 लाख का वसूला जुर्माना

सांकेतिक तस्वीर
दरभंगा पुलिस ने 24 घंटे में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया, 37.8 लीटर नेपाली शराब जब्त की और यातायात नियमों के उल्लंघन पर 8.59 लाख रुपये का जुर्माना वसूला।
दरभंगा. जिला पुलिस ने विगत 24 घंटे की उपलब्धियों की रिपोर्ट में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को लेकर की गई कार्रवाई का ब्यौरा जारी किया है. रिपोर्ट के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे के दौरान कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार सभी 10 अभियुक्तों को न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया. पुलिस की कार्रवाई के दौरान शराबबंदी कानून के तहत 37.800 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई. हालांकि इस अवधि में किसी प्रकार की विदेशी शराब, वाहन अथवा अन्य सामान की बरामदगी नहीं हुई. वहीं विभिन्न मामलों में लंबित वारंटों के निष्पादन की दिशा में भी पुलिस ने अभियान चलाया. इस दौरान नौ जमानतीय वारंट तथा 21 अजमानतीय वारंटों का निष्पादन किया गया. इसके अलावा दो कुर्की वारंट भी निष्पादित किए गए. पुलिस प्रशासन ने सेवा संबंधी कार्यों में भी तेजी दिखाई. 24 घंटे के भीतर 29 चरित्र सत्यापन तथा 12 पासपोर्ट सत्यापन का निष्पादन किया गया. यातायात नियमों के उल्लंघन पर सघन वाहन जांच अभियान चलाते हुए कुल 8 लाख 59 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. रिपोर्ट के अनुसार इस अवधि में किसी भी देसी आग्नेयास्त्र अथवा कारतूस की बरामदगी नहीं हुई. जिला पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 पर सूचना दें. पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलेभर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










