ePaper

दरभंगा में पति ने पत्नी का बाल काट, चेहरे पर कालिख पोत गांव में घुमाया, एसएसपी ने दिये जांच के आदेश

Updated at : 17 Feb 2022 1:21 PM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा में पति ने पत्नी का बाल काट, चेहरे पर कालिख पोत गांव में घुमाया, एसएसपी ने दिये जांच के आदेश

पीड़ित महिला पर किसी युवक के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया जा रहा है. घटना के सामने आने के बाद दरभंगा के एसएसपी ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन

दरभंगा. दरभंगा जिले में हैवानियत की एक और तस्वीर सामने आयी है. एक ओर पुलिस महिला को जिंदा जलाने का मामला अभी सुलझा भी नहीं पायी है तो कुशेश्वरस्थान में एक और सनसनीखेज मामला सामने आ गया है. यहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी के चेहरे पर कालिख पोतकर, महिला के बाल भी काटकर पूरे गांव में घुमाया है.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. पीड़ित महिला पर किसी युवक के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया जा रहा है. घटना के सामने आने के बाद दरभंगा के एसएसपी ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार घटना कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के छपकाही झाझरा गांव की है. पत्नी के चेहरे पर कालिख पोतकर गांव में घुमा रहे शख्स की पहचान रणवीर सदा के रूप में की गयी है. आरोपी शख्स ने पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए उसके आधे चेहरे पर चूना तथा आधे पर कालिख पोतकर सरेआम पूरे गांव में घुमाया है.

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आरोपी शख्स कैसे महिला का हाथ पकड़कर उसे खींचते हुए गांव की गलियों में घुमा रहा है. महिला के बाल भी काट दिये गसे हैं. मौके पर बड़ी संख्या में गांव के लोग भी मौजूद हैं, जो महिला पर फब्तियां कस रहे हैं.

इस दिल दहला देनेवाली घटना की जानकारी मिलने के बाद बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने मामले की जांच शुरू कर दी है. दरभंगा के प्रभारी एसएसपी ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन