‘Tauktae’ ने रोका 42 विमानों का रास्ता, पटना एयरपोर्ट दिखी यात्रियों की परेशानी

मुंबई व गुजरात में आये चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ का सोमवार को पटना के हवाई परिचालन पर भी असर दिखा. यहां से मुंबई और अहमदाबाद के साथ दिल्ली, बेंगलुरू, हैदराबाद, कोलकाता और रांची जाने वाली 21 जोड़ी (42) फ्लाइटें रद्द रहीं.
पटना. मुंबई व गुजरात में आये चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ का सोमवार को पटना के हवाई परिचालन पर भी असर दिखा. यहां से मुंबई और अहमदाबाद के साथ दिल्ली, बेंगलुरू, हैदराबाद, कोलकाता और रांची जाने वाली 21 जोड़ी (42) फ्लाइटें रद्द रहीं.
रद्द फ्लाइटोंं में गो एयर, इंडिगो एयरलाइंस, स्पाइसजेट और विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइटें शामिल थीं. इनमें कई प्लांड कैंसिलेसन थी जिनकी पूर्व सूचना यात्रियों को दे दी गई थी. साथ ही, दूसरे विमान से उनके जाने की व्यवस्था भी कर दी गयी थी. लिहाजा उन्हें अधिक परेशानी नहीं हुई.
अचानक रद्द होने वाले विमानों के यात्रियों को हुई परेशानी : जिन फ्लाइटों को मुंबई और गुजरात के चक्रवाती तूफान के असर के कारण अचानक रद्द करना पड़ा, उनके यात्रियों को बहुत परेशानी हुई. उनमें से अधिकतर एयरपोर्ट पहुंच चुके थे, जिसके बाद उन्हें फ्लाइट के कैंसिल होने की सूचना मिली.
लिहाजा उन्हें फ्लाइट रीशिडयूल होने और किसी दूसरे विमान से भेजे जाने की व्यवस्था होने तक एयरपोर्ट पर ही रुकना पड़ा. इस दौरान लॉकडाउन को लेकर उन्हें खाने पीने की परेशानी भी हुई क्योंकि खाने के रेस्टोरेंट बंद थे.
खासकर जो यात्री शहर के बाहर दूरदराज से आये थे, उन्हें अधिक परेशानी हुई क्योंकि उनके पास रीशिडयूलिंग के दौरान घर लौट कर इंतजार करने का भी अवसर नहीं था. सबसे अधिक परेशानी अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों को हुई और उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा. दिल्ली के टर्मिनल टू के बंद होने के कारण वहां जाने वाली पांच फ्लाइटें भी कैंसिल रहीं.
-
दिल्ली पटना : G8143, G8198, UK715, SG8480, 6E2059
-
मुंबई पटना : G8351
-
बेंगलुरू पटना : SG768, G8274
-
हैदराबाद पटना : SG731
-
पटना रांची : 6E925
-
कोलकाता पटना : 6E599
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




