महिला डॉक्टर से CRPF रेंज DIG की बदसलूकी, लगातार कॉल करने और घर में जबरन घुसने की कोशिश के आरोप

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 May 2021 9:14 PM

विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जिले के झपहां स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात रेंज डीआईजी सुरेंद्र प्रसाद पर एक महिला चिकित्सक ने बदसलूकी करने और नशे की हालत में घर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. इस मामले में रविवार को सीआरपीएफ हेड क्वार्टर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुजफ्फरपुर से हटा पटना अटैच किया है. मामले की जांच भी जारी है.

Also Read: बिहार में Lockdown की वजह से वैक्सीनेशन की रफ्तार पर लगा ब्रेक? टेंशन में स्वास्थ्य विभाग, जारी किया नया निर्देश

इस मामले में सीआरपीएफ के उच्चस्तरीय सूत्रों के मुताबिक ग्रुप केंद्र स्थित हॉस्पिटल के महिला चिकित्सक को सीआरपीएफ रेंज डीआईजी ने मोबाइल पर कई बार कॉल्स किया. मोबाइल पर बातचीत से इंकार करने पर आरोपी अधिकारी ने महिला चिकित्सक के आवास में जबरन घुसने की कोशिश की. इसको लेकर महिला डॉक्टर ने पूरे मामले की शिकायत सीनियर अधिकारियों से की. वहीं, सीआरपीएफ आईजी (पटना) और हेड क्वार्टर (नई दिल्ली) को भी जानकारी दी है.

Also Read: एम्बुलेंस कंट्रोवर्सी में बुरे फंसे पप्पू यादव? अब बिहार सरकार के सीओ ने दर्ज कराई FIR, ये है आरोप

इस शिकायत के आलोक में रविवार को सीआरपीएफ हेड क्वार्टर ने कार्रवाई की. मुजफ्फरपुर से रेंज डीआईजी को हटा दिया गया है. उन्हें तत्काल प्रभाव से रेंज डीआईजी को पटना सेक्टर में अटैच कर दिया गया है. इस मामले पर सीआरपीएफ के आईजी हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि रेंज डीआईजी के खिलाफ आरोप लगा है. इसको देखते हुए तत्काल उन्हें पटना सेक्टर में अटैच कर दिया गया है. इस मामले की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन