Coronavirus in Bihar : पटना एम्स में कोरोना से दो लोगों की मौत, 15 मिले पॉजिटिव
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 Nov 2020 8:03 AM
एम्स में चार लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया.
फुलवारीशरीफ : पटना एम्स में मंगलवार को दो लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि 15 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है. एम्स कोरोना नोडल आॅफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में भोजपुर की 80 वर्षीया चंदसुरना देवी जबकि मुंगेर के 68 वर्षीय दीप नारायण यादव की मौत हो गयी है.
वहीं मंगलवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 15 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी जिसमें पटना, भोजपुर, वैशाली, नवादा, सीवान, बांका, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, के मरीज शामिल हैं.
इसके अलावा एम्स में चार लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. इधर पीएमसीएच के कोविड वार्ड में मंगलवार को कोरोना से एक मरीज की मौत हो गयी.
मरीज का नाम प्रकाश नारायण दास है. 67 वर्षीय मरीज मधेपुरा के रहने वाले थे. उन्हें पिछले दिनों गंभीर अवस्था में भर्ती करवाया गया था. पीएमसीएच में मंगलवार काे 556 सैंपलों की जांच की गयी. इसमें से 16पॉजिटिव पाये गये.
पटना में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को जिले में 194 नये पॉजिटिव मरीज सामने आये हैं. इन नये मरीजों के साथ ही जिले में अब तक सामने आये कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 40,823 हो गयी है.
जहां एक ओर कोरोना मरीज रोजाना बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पूर्व में पाॅजिटिव अाये मरीज तेजी से ठीक भी हो रहे हैं. जिले के 38,978 मरीज अब तक कोरोना से लड़ कर ठीक हो चुके हैं.
आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक 319 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है. वहीं जिले में कोरोना के 1,526 मरीज अभी एक्टिव हैं.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










