Coronavirus in Bihar : 24 घंटे में फिर नया रिकॉर्ड, बिहार में 8690, तो पटना में 2290 नये केस

Published at :19 Apr 2021 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in Bihar : 24 घंटे में फिर नया रिकॉर्ड, बिहार में 8690, तो पटना में 2290 नये केस

राज्य में 24 घंटे में फिर रिकॉर्ड बना. रविवार को सर्वाधिक 8690 नये मरीज मिले, जबकि 27 की मौत हो गयी. इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 44700 हो गयी. वहीं, 3460 मरीज स्वस्थ हुए. रविवार को एक लाख 604 सैंपलों की जांच हुई.

विज्ञापन

पटना . राज्य में 24 घंटे में फिर रिकॉर्ड बना. रविवार को सर्वाधिक 8690 नये मरीज मिले, जबकि 27 की मौत हो गयी. इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 44700 हो गयी. वहीं, 3460 मरीज स्वस्थ हुए. रविवार को एक लाख 604 सैंपलों की जांच हुई.

इस तरह संक्रमण दर बढ़ कर 8.64% हो गयी है, जबकि रिकवरी दर गिर कर 85.67% तक आ गयी है. पटना में सबसे अधिक 2290 नये मामले मिले, जो रिकॉर्ड है.

इसके बाद गया में 753, सारण में 383, भागलपुर में 376, औरंगाबाद में 353, सीवान में 248, पूर्वी चंपारण में 246, पश्चिमी चंपारण में 237, मुजफ्फरपुर में 235, मुंगेर में 230, बेगूसराय में 237, बक्सर में 204 नये केस मिले.

जहानाबाद में 197, पूर्णिया में 198, रोहतास में 184, वैशाली में 171, कटिहार में 148, नालंदा में 167, भोजपुर में 130, समस्तीपुर में 128, नवादा में 122, मधुबनी में 117 व खगड़िया में 106, कैमूर में 99, किशनगंज में 88 नये केस मिले.

इसी प्रकार जमुई में 85, मधेपुरा में 83, शेखपुरा में 81, सुपौल में 80, अरवल में 77, लखीसराय में 75, सीतामढ़ी में 61, अररिया व दरभंगा में 59-59, बांका में 40, गोपालगंज में 32 व शिवहर में 17 नये केस िमले.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन