Coronavirus in Bihar : बिहार में 38 में से 33 जिलों में 50 से कम केस, संक्रमण दर घट कर अब महज 1.10 प्रतिशत

Published at :01 Jun 2021 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in Bihar : बिहार में 38 में से 33 जिलों में 50 से कम केस, संक्रमण दर घट कर अब महज 1.10 प्रतिशत

राज्य में कोरोना संक्रमितों संख्या लगातार घट रही है. सोमवार को एक लाख एक हजार 33 सैंपलों की जांच की गयी, जिसमें सिर्फ 1113 नये संक्रमित पाये गये. इस तरह संक्रमण दर घट कर अब महज 1.10% रह गयी है.

विज्ञापन

पटना. राज्य में कोरोना संक्रमितों संख्या लगातार घट रही है. सोमवार को एक लाख एक हजार 33 सैंपलों की जांच की गयी, जिसमें सिर्फ 1113 नये संक्रमित पाये गये. इस तरह संक्रमण दर घट कर अब महज 1.10% रह गयी है.

इस दौरान एकमात्र पटना जिले में सौ से अधिक 164 नये कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 33 जिलों में 50 से कम नये केस मिले. इनमें सात जिलों में तो 10 से भी कम नये पॉजिटिव मिले. पटना के बाद गोपालगंज में 62, मुजफ्फरपुर में 56 और बेगूसराय व कटिहार में 55-55 नये कोरोना संक्रमित मिले.

वहीं, नालंदा व सुपौल में 49-49, मधुबनी में 47, पूर्णिया में 44, समस्तीपुर में 41, मुंगेर व सहरसा में 37-37, सारण में 33, भागलपुर में 31, पश्चिमी चंपारण व अररिया में 29-29, दरभंगा में 25, वैशाली में 24, किशनगंज में 23, पूर्वी चंपारण में 22, मधेपुरा में 19, गया, जहानाबाद, खगड़िया व शिवहर में 17-17, सीतामढ़ी में 16, सीवान में 14, लखीसराय में 13, नवादा में 12 और अौरंगाबाद में 11 नये मामले सामने आये.

जिन सात जिलों में 10 से कम नये केस मिले, उनमें कैमूर में तीन, बक्सर व जमुई में चार-चार, बांका व भोजपुर में पांच-पांच, अरवल में छह और रोहतास में आठ नये संक्रमित मिले.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन