Coronavirus in Bihar : पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में बीमार हुए कम, ठीक हुए ज्यादा

Updated at : 13 May 2021 9:53 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in Bihar : पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में बीमार हुए कम, ठीक हुए ज्यादा

पटना जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी हो रही है. जिले के कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 15 हजार 42 हो चुकी है. खास बात यह है कि तीन-चार दिनों से प्रतिदिन मिलने वाले कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा औसतन 1500 के आसपास ही रह रहा है़

विज्ञापन

पटना. पटना जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी हो रही है. जिले के कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 15 हजार 42 हो चुकी है. खास बात यह है कि तीन-चार दिनों से प्रतिदिन मिलने वाले कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा औसतन 1500 के आसपास ही रह रहा है़

खास बात यह है कि जितने लोग बीमार हो रहे हैं, उससे अधिक लोग ठीक हो रहे हैं. बुधवार को सिर्फ 977 कोरोना संक्रमित मिले, जबकि कुछ दिनों से यह आंकड़ा 1500 के आसपास था. पटना सदर प्रखंड के साथ ही अन्य प्रखंडों में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हो रही है़ दस प्रखंड ऐसे हैं, जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 से नीचे पहुंच गयी है़ पटना जिले में सबसे कम संक्रमित फिलहाल दनियावां में हैं.

आइजीआइएमएस में कोरोना मरीजों के लिए बढ़ेंगे 50 अतिरिक्त बेड

शहर में कोरोना के बढ़ते मामले और लगातार हो रही मौत को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लगातार सुविधाएं बढ़ाने के प्रयास में जुटा है. शहर के पीएमसीएच, आइजीआइएमएस, एनएमसीएच व एम्स में कोविड मरीजों के लिए अतिरिक्त बेड बढ़ाये गये हैं.

इसके अलावा 100-100 ऑक्सीजन युक्त बेड की राजेंद्र नगर सुपरस्पेशलिटी व इएसआइसी बिहटा में भी व्यवस्था की गयी है. उसी कड़ी में आइजीआइएमएस में 50 बेड बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. इसमें 10 बेड का आइसीयू बच्चों के लिए, 10 बेड बुजुर्गों के लिए रखे गये हैं. अब आइजीआइएमएस में कोरोना मरीजों के लिए 345 बेड हो जायेंगे.

दो बैंक अधिकारी की गयी जान

कोरोना संक्रमण से बैंक कर्मचारी और अधिकारी संक्रमित हो रहे है, लेकिन बैंकर्स की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को दो बैंक अधिकारी की मौत इलाज के दौरान हो गई.

स्‍टेट बैंक के सहायक महाप्रबंधक (मुजफ्फरपुर) कुमार भक्‍त वत्‍स और दक्षि‍ण बिहार ग्रामीण बैंक के रघुनाथपुर के शाखा प्रबंधक रंजीत कुमार सिंह का इलाज के दौरान निधन हो गया.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन