Nizamuddin Markaz : 59 विदेशी नागरिकों को दबोचने के लिए बिहार पुलिस लगा रही है जोर

Updated at : 02 Apr 2020 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
Nizamuddin Markaz : 59 विदेशी नागरिकों को दबोचने के लिए बिहार पुलिस लगा रही है जोर

दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के मुख्यालय मरकज में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने वाले बिहार के सभी 86 लोग अभी दिल्ली में ही जमें हैं. संभवत: बिहार होकर नके दिल्ली लौट जाने की आशंका जतायी जा रही हैे.

विज्ञापन

पटना. दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के मुख्यालय मरकज में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने वाले बिहार के सभी 86 लोग अभी दिल्ली में ही जमे हैं. संभवत: बिहार होकर नके दिल्ली लौट जाने की आशंका जतायी जा रही हैे. जमात में शामिल हुए 59 विदेशी नागरिकों की बिहार के विभिन्न जिलों में तलाश की जा रही है. इनमें से पटना के कुरजी में पुलिस की पकड़ में आये 12 और फुलवारी इलाके के आठ लोगों की स्क्रीनिंगग करायी गयी है. जिसमें 18 की रिपोर्ट निगेटिव पायी गयी है. एक की रिपोर्ट गुरुवार को सामने आयेगी. आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है.

कटिहार के सात लोगों का एक समूह भी लापता है. यह समूह विदेश से आने के बाद सीधे मरकज में शामिल हुआ था. बिहार आये विदेशियों में 18 ऐसे हैं, जिनके बारे में अभी यह पता नहीं चला है कि यह बिहार में किस जिले में छिपे है़ इन सभी की तलाश के लिये स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अलावा एसटीएस, स्पेशल ब्रांच की अलग- अलग टीमों को लगाया गया है. पुलिस मुख्यालय के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राज्य के विभिन्न जिलों में छिपे विदेशी नागरिकों की संख्या बढ़ भी सकती है. राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया कि 162 लोगों के तबलीगी जमात में शामिल होने की सूचना है. इसमें 86 लोगों की जानकारी मिली है. कुछ लोग बिहार आकर लौट भी गये हैं.

पुलिस और एटीएस को भी उनकी पहचान करने में लगाया गया है. 86 के लिस्ट की पहचान करायी जा रही है. इनमें से कुछ लोग दिल्ली में कोरोनटाइन में हैं. डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने बुधवार को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में भाग लेने के बाद बताया कि बिहार के 86 लोगों में अभी 49 लोगों की ट्रैकिंग होना बाकी है. इनके अलावा 57 विदेशियों की तलाश भी की जा रही है. विदेश से बिहार लौटे करीब चार हजार लोगों पर नजर रखी जा रही है. गृह विभाग के उच्चपदस्थ से मिली जानकारी के अनुसार एसटीएस – स्पेशल ब्रांच को चार सूची सौंपी गयी है़ं एक सूची 86 बिहारियों की है. दूसरी 57 विदेशियों की है. तीसरी सूची में मॉरीशस के दो लोग हैं जो मुंबई से मरकज में गये , वहां से बिहार आ गये़ चौथी सूची कटिहार के सात लोगों की है. इन सभी को एटीएस और स्पेशल ब्रांच तलाश कर रही है.

विदेशियों वाली 57 लोगों की सूची में थाइलैंड – मलेशिया के चार-चार , बांग्लादेश के 32, इंडोनेशिया के 13 नागरिक है. किर्गिजस्तान के दो तथा म्यांमार व आस्ट्रेलिया के एक- एक नागरिक है. इनमें किशनगंज में थाइलैंड के दो, इंडोनेशिया के तीन की लोकेशन किशनगंज, तीन की अररिया में मिली है. थाइलैंड के दो नागरिकों की अभी लोकेशन नहीं मिली है. किर्गिजस्तान का एक नागरिक औरंगाबाद और दूसरा भागलपुर में तलाशा जा रहा है. म्यांमार का दरभंगा और आस्ट्रेलियायी नागरिक दरभंगा में खोजा जा रहा है. कई ऐसे विदेशी हैं जिनकी पहचान हो गयी है लेकिन अभी उनकी लोकेशन नहीं मिली है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन