कोरोना से जंग: लॉकडाउन तोड़ने पर बनाया मुर्गा

Updated:
विज्ञापन

मुर्गा बनवाने के बाद उठक-बैठक करा कर लॉकडाउन का पालन करने के लिए डांट फटकार लगायी

विज्ञापन

कैमूर. बिहार के कैमूर जिले को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है. कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में दहशत का माहौल है. इस दौरान प्रशासन ने सभी से अपने घरों में रहने की अपील कर रही है. लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने के लिये पुलिस जागरूक कर रही है. इसके बावजूद लोग सड‍़क पर बुधवार को घूमते नजर आए. इस दौरान पुलिस भी सख्त दिखी. पुलिस लॉकडाउन तोड़ने वाले लोगों को बुधवार को पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मुर्गा बनवाया और मुर्गा बनवाने के बाद उठक-बैठक करा कर लॉकडाउन का पालन करने के लिए डांट फटकार लगायी. इसके अलावा लॉकडाउन तोड़ने वालों की पिटाई भी हुई. बता दें कि मंगलवार की रात 12 बजे से लॉकडाउन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किये गये देशवासियों को संबोधन के बाद बुधवार को प्रशासन व पुलिस द्वारा काफी कड़ाई से पालन कराया गया.

मोहनिया शहर के हृदय स्थली चांदनी चौक पर सीओ राकेश कुमार व मोहनिया थानाध्यक्ष उदयभान द्वारा आने जाने वालों की जांच शुरू की गयी. इस दौरान आने जाने की वजह पूछ कर बिना वजह घूमने के कारण आधा दर्जन लोगों को उठक-बैठक व मुर्गा बनाया गया. इसके बाद समझाया भी गया कि लॉकडाउन का पालन करें. इसी में हम सब की भलाई है. गौरतलब है कि लॉकडाउन को लेकर प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी लोग लापरवाह बने हुए हैं. इधर, लॉकडाउन का फायदा उठा कर शहर में सब्जी से लेकर अन्य सामान महंगे कीमत पर बेचे जा रहे हैं. जो आलू 1500 क्विंटल बिक रहा था, वह अब 2200 रुपये क्विंटल बिक रहा है. इसके साथ ही अन्य सामान की भी कीमत को बढ़ा कर बेचा जा रहा है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन