बिहार में बांका के मंदार पर्वत से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, देखें तस्वीरें

Updated at : 05 Jan 2023 12:41 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में बांका के मंदार पर्वत से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, देखें तस्वीरें

बिहार में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत बांका के मंदार पर्वत से होगी. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इसकी शुरुआत करेंगे. बताया जा रहा है कि कांग्रेस के इस कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे.

विज्ञापन
undefined

बिहार में खोई सियासी जमीन को पाने के लिए कांग्रेस पार्टी आज भारत जोड़ो यात्रा कर रही है. यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे.

undefined

कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत बांका के मंदार पर्वत से 1 बजे शुरू होगी. 12 बजे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिका अर्जुन खरगे मंदार पहुंचेंगे.

undefined

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की इस यात्रा को लेकर बांका और भागलपुर समेत आसपास के जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास इंतजाम किये गये हैं.

undefined

बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्य़क्ष बांका में यात्रा से पूर्व भगवान मधुसूदन की पूजा अर्चना करेंगे. इसके बाद वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

undefined

दोपहर 1 बजे से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत होगी. आज 7 किलोमीटर की पैदल यात्रा की जाएगी. मंदार पर्वत से ढाका मोड़ तक यात्रा किया जाएगा. उसके बाद विश्राम किया जाएगा, शुक्रवार से प्रति दिन 20 किलोमीटर की यात्रा की जाएगी.

undefined

10 जनवरी तक खगड़िया बॉर्डर पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है. 8 जनवरी तक यात्रा भागलपुर पहुंचेगी. यंहा से भी करीब 3 हजार लोग शामिल होंगे. पूरे बिहार में यह यात्रा की जाएगी. भारत जोड़ो यात्रा बिहार में 1250 किलोमीटर की होगी.

undefined

भारत जोड़ो यात्रा सीमांचल के क्षेत्रों में नहीं जाएगी. सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया सहित अन्य जगहों के कांग्रेस नेता भागलपुर के यात्रा में शामिल होंगे.

undefined

8 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा भागलपुर पहुंचेगी. इसके बाद भागलपुर मुख्य बाजार होते नवगछिया बिहपुर के रास्ते 10 जनवरी तक खगड़िया जिला में प्रवेश कर जाएगी.

undefined

भारत जोड़ो यात्रा का समापन बोधगया में किया जाएगा. समापन के दौरान राहुल गांधी भी जुड़ेंगे. वहीं, जब पटना से यात्रा गुजरेगी तो सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी यात्रा में शामिल होंगे.

undefined

बिहार में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. कांग्रेस नेताओं की मानें तो यात्रा में सीएम नीतीश, तेजस्वी समेत महागठबंधन के अन्य नेताओं को भी जुड़ने का आमंत्रण दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन