Bihar Weather: सुबह में कोहरा दोपहर में धूप, शाम में तेज हवा से बिहार के इन जिलों में बढ़ेगी ठंड
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 21 Jan 2025 7:30 AM
बिहार का मौसम
Bihar Weather: बिहार में मंगलवार से मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है. आइएमडी, पटना के मुताबिक राज्य के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. हालांकि, कुछ जिलों में तेज हवा से ठंड बढ़ेगी.
Bihar Weather: बिहार में मंगलवार से मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है. आइएमडी, पटना के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. यह स्थिति अगले तीन दिनों तक बनी रहेगी. इसके अलावा पछुआ हवा चलने के बाद भी दिन में आसमान साफ रहने से धूप अच्छी निकलने के आसार बन रहे हैं. हालांकि, सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है.
अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर
इधर सोमवार को राज्य का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद में दर्ज किया गया है. सबसे कम न्यूनतम तापमान डेहरी में छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. रविवार की तुलना में सोमवार को पूरे प्रदेश में अधिकतर जगहों पर अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा देखा गया है.
औरंगाबाद के अलावा गया डेहरी, शेखपुरा, जमुई, बक्सर, राजगीर और अरवल में अधिकतम तापमान 25 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है. खास बात ये है कि अपवाद कुछ एक जिलों को छोड़ दें, तो अधिकतर जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है.
Also Read: भोजपुरी लिटिल सिंगर ने सीएम नीतीश के सामने गाया जिया हो बिहार के लाला, देखें वीडियो
इन जिलों में चलेगी तेज गति से हवा
राज्य के दक्षिण-पश्चिम (खगड़िया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, बांका) और दक्षिण-मध्य (नालंदा, शेखपुरा, जमुई, मुंगेर) हिस्सों में तेज गति से हवा चलने की संभावना है. हालांकि दिन में धूप निकलेगी. वहीं, प्रदेश के अधिकतर जिलों का न्यूनतम तापमान 8-12 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










