नीतीश सरकार फिल्म शूटिंग को लेकर मेहरबान, जल्द अब आप भी अपने मन चाहे कलाकार को बिहार में देखेंगे..

Published at :02 Dec 2022 1:12 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश सरकार फिल्म शूटिंग को लेकर मेहरबान, जल्द अब आप भी अपने मन चाहे कलाकार को बिहार में देखेंगे..

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अंतर्गत बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कार्यों एवं बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने फिल्म शूटिंग क्षेत्र को लेकर कई निर्देश भी दिए.

विज्ञापन

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में फिल्म निर्माताओं के लिए प्रक्रिया को अधिक सरल बनाने सहित बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का अधिकारियों को निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि राज्य में फिल्म निर्माण से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोक कलाकारों को भी मौका मिलेगा. साथ ही रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे.

फिल्म सिटी के लिए उठाए गए हैं कई कदम

मुख्यमंत्री गुरुवार को एक अणे मार्ग स्थित ”संकल्प” में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अंतर्गत बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कार्यों एवं बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति की समीक्षा कर रहे थे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में फिल्म निर्माण के प्रोत्साहन के लिए भी कई कदम उठाये गये हैं. राजगीर में फिल्म सिटी का निर्माण कराया जा रहा है. नवादा में शेखोदेवरा को विकसित किया गया है. फिल्म साइट के लिए पहाड़ों एवं अन्य प्राकृतिक जगह विकसित किये गये हैं. यहां कई दर्शनीय स्थल भी हैं. वहीं, समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेलों के विकास के लिए कई कदम उठाये गये हैं. खिलाड़ियों को तत्काल सम्मान एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है.

खिलाड़ियों को लेकर भी दिए निर्देश

वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की सरकारी सेवाओं में नियुक्ति की जा रही है. खिलाड़ियों को बेहतर खान-पान के साथ-साथ प्रशिक्षण एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराते रहें. सभी प्रखंडों में स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है. बचे हुए स्टेडियमों का निर्माण जल्द पूर्ण कराएं. स्टेडियमों की साफ सफाई और मेंटेनेंस की बेहतर व्यवस्था रखें. वहां खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और खेलों का आयोजन कराते रहें. स्कूलों में बच्चे-बच्चियों की पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद की भीबेहतर व्यवस्था रखें. बता दें कि इस बैठक में वित्त, वाणिज्यकर सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन