सड़क दुर्घटना में घायल युवक के लिए फरिश्ता बनकर पहुंचे चिराग, बीच सड़क पर गाड़ी रोकी और फिर...
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 28 Nov 2024 2:15 PM
घायल युवक को सहारा देते चिराग पासवान
Chirag Paswan: चिराग पासवान ने फिर मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक युवक की मदद की है. सड़क दुर्घटना में घायल शख्स को उन्होंने समय पर अस्पताल पहुंचाया, जिस वजह से उस युवक की जान बच सकी.
Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपनी शार्प पॉलिटिक्स के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध हैं. वे अपनी ईमानदारी और बेसहारा की मदद करने को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं. एक बार फिर उन्होंने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक युवक की मदद की है. बता दें कि सड़क दुर्घटना में घायल उस शख्स को उन्होंने समय पर अस्पताल पहुंचाया, जिस वजह से उस युवक की जान बच सकी.
निजी कार्यक्रम से पटना लौट रहे थे चिराग
जानकारी के मुताबिक, चिराग पासवान एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया गए थे. गया से पटना आने के दौरान नौबतपुर के वीरपुर गांव के आसपास एक लड़का एक्सीडेंट के बाद सड़क पर गिरा था. घायल युवक को देखते ही केंद्रीय मंत्री ने अपनी गाड़ी रोकी. उन्होंने अपने साथ चल रहे लोगों की मदद से युवक को उठाया और गाड़ी में बिठाकर अस्पताल भेज दिया.
सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
एक्सीडेंट में घायल हुए युवक का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें चिराग पासवान मदद करते . घटना 27 नवंबर की रात लगभग 9 बजे की है, जब घायल को देखते ही केंद्रीय मंत्री ने अपनी गाड़ी रोक दी और गाड़ी से उतरकर उनकी मदद की.
Also Read: बिहार के इस चीनी मिल का सालों बाद खुलेगा ताला, इस सत्र में शुरू हो जाएगी पेराई
चिराग ने घायल युवक के परिजनों को भी दी सूचना
चिराग पासवान ने घायल युवक को अपने काफिले की एक गाड़ी में बैठाया और अपने एक सहयोगी को भी उसके साथ भेजा. चिराग ने घायल से उसके परिजनों के मोबाइल नंबर और पता लेकर उन्हें घटना की सूचना दी. साथ ही थाने में भी फोन करने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










