ePaper

राजधानी पटना में गंगा उफान पर, जान जोखिम में डालकर डुबकी लगा रहे बच्चे, देखें तस्वीरें

Updated at : 11 Aug 2023 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
राजधानी पटना में गंगा उफान पर, जान जोखिम में डालकर डुबकी लगा रहे बच्चे, देखें तस्वीरें

मुख्यमंत्री अटल पथ होते हुए जेपी सेतु पहुंचे और गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया था. मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान गंगा नदी के आसपास के इलाकों की स्थिति को देखा और जानकारी ली थी.

विज्ञापन
undefined

राजधानी पटना में गंगा उफान पर है. गंगा नदी विकराल रूप धारण कर घाटों तक पहुंच गई है. वहीं पटना सिटी के आलमगंज स्थित भद्र घाट की सीढ़ियां डूब गई है.

undefined

गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही है. वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है तो वहीं कुछ बच्चे उफनती गंगा में खतरों से खेल रहे है. अपनी जान जोखिम में डालकर गंगा नदी में स्नान कर रहे है.

undefined

वहीं इन बच्चों को रोकने के लिए न ही कोई प्रशासन है और न ही इनको गंगा नदी में डूबने से बचाने के लिए कोई टीम मौजूद है. ऐसे में उफनती गंगा की लहरों में खेल कर रहे बच्चों के साथ कभी भी कोई अनहोनी घटना हो सकती है.

undefined

ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि गंगा घाटों पर पुलिस की तैनाती की जाए ताकि कोई भी अनहोनी घटना होने से पहले रोक सके. वैसे भी पटना सिटी के भद्र घाट से लेकर कंगन घाट तक गंगा स्नान के दौरान कितनो की डूबकर मौत हो चुकी है उसके बावजूद भी जिला प्रशासन शांत बैठी हुई है और किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रही है.

undefined

कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया था.

undefined

मुख्यमंत्री अटल पथ होते हुए जेपी सेतु पहुंचे और गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया था. मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान गंगा नदी के आसपास के इलाकों की स्थिति को देखा और जानकारी ली थी.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन